नई दिल्ली : India On Hindu Temple in US अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी करने की कथित साजिश पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है. विदेश मंत्रालय ने चिंता जताते हुए कहा कि, ये साजिश नस्लवादी और हिंदू विरोधी है, भारतीय मूल के नागरिकों को लेकर हम चिंतित हैं
भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा चिंताजनक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “इलिनोइस के ऑरोरा इलाके में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कथित साजिश की खबरों से हम बेहद चिंतित हैं. इस कथित साजिश का हिंदू-विरोधी और नस्लवादी स्वरूप, जिसमें भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा की बात भी शामिल है विशेष रूप से चिंताजनक है.”
जानिए पूरा मामला
बता दें कि, अमेरिका में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उस पर शिकागो के इलिनोइस के ऑरोरा इलाके में स्थित एक हिंदू पूजा स्थल को संभावित रूप से निशाना बनाने की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पैलेटाइन के रहने वाले एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को गिरफ्तार किया गया है. एक कथित सामूहिक गोलीबारी की साजिश की जांच के दौरान उसके पास से एक पत्र बरामद हुआ. इस पत्र में श्वेत वर्चस्व वाली विचारधाराएं थीं और इसमें भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का भी जिक्र था.
विदेश मंत्रालय का बयान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, कि “हमने अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई पर ध्यान दिया है, जिसमें संदिग्ध की गिरफ्तारी, हिरासत और उस पर लगाए गए आरोप शामिल हैं.” नस्लवादी शत्रुता और भारत-विरोधी नफरत के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करते हुए नई दिल्ली ने ऐसी घटनाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया है.
जीरो टॉलरेंस की जरूरत
जयसवाल ने आगे कहा, “यह घटना अमेरिका में नस्लीय शत्रुता और भारत-विरोधी नफरत को लेकर बढ़ती चिंताओं को और बढ़ाती है. भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक सतर्कता बरतने, नफरत से प्रेरित हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाने और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता है.”
विदेश मंत्रालय के बयान में यह उम्मीद भी जताई गई है कि अमेरिकी अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे.
यह भी पढ़ें
Shiva Sharma death case: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा साम
