नई दिल्ली : Boxer Mary Kom भारत के लिए कई अन्तराष्ट्रीय पदक जीतने वाली देश की नामी बॉक्सर मैरीकॉम को साकेत कोर्ट ने मानहानि केस में नोटिस जारी किया है. मैरीकॉम के पूर्व पति करोंग ओनलर ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था
करोंग ओनलर के मानहानि केस में आज मैरी कॉम के पूर्व पति करोंग ओनलर और अन्य गवाहों ने अपना बयान दर्ज कराया है. मैरी कॉम के पूर्व पति करोंग ओनलर ने एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान कथित रूप से की गई टिप्पणियों के संबंध में दिल्ली की साकेत कोर्ट में मुक्केबाज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. इस केस में अगली सुनवाई साकेत कोर्ट में 21 दिसंबर को होगी.
एक टीवी शो में मैरीकॉम ने लगाये थे आरोप
बता दें कि, एक टीवी शो आपकी अदालत में बॉक्सर ने एक्स हसबैंड पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने मैरी कॉम द्वारा बॉक्सिंग में कमाए करोड़ों रुपयों में धोखाधड़ की थी. उन्होंने ये भी दावा किया था कि उनके नाम पर लोन लिए गए थे और उनकी प्रॉपर्टी को भी गिरवी रख दिया गया था. मैरी कॉम ने ये भी कहा था कि उनकी मंजूरी के बिना ही संपत्तियां ओनलर के नाम पर ट्रांसफर भी कर दी गई थीं.
हालांकि, ओनलर ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार भी किया. उन्होंने मैरी कॉम को उन आरोपों को साबित करने के लिए चुनौती भी दी और अब वो इस मामले को कोर्ट में घसीट ले गए. अब वो उनसे माफी और हर्जाना मांग रहे हैं.
ओनलर और मैरी कॉम की लव स्टोरी
मैरीकॉम और ओनलर ने लव मैरिज की थी. इन दोनों का रिश्ता 2000 में दिल्ली से शुरू हुआ था. ओनलर दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी के स्टूडेंट थे और मैरी की मदद तब की थी जब कॉम्पिटिशन के रास्ते से उनका सामान खो गया था. दोनों ने 2005 में शादी की थी और 2007 में उनके जुड़वां बेटे हुए थे. 2013 में उन्हें एक और बेटा हुआ था और 2018 में उन्होंने बेटी की चाहत में एक बच्ची को भी गोद लिया था.
यह भी पढ़ें

One thought on “Boxer Mary Kom: बॉक्सर मैरीकॉम की मुश्किलें बढ़ीं, मानहानि केस में कोर्ट ने भेजा नोटिस, पति से चल रहा है विवाद”