CM Yogi Mother death

CM Yogi’s Mother Death: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी

लखनऊ :  CM Yogi’s Mother Death उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन शुक्रवार को 90 वर्ष की आयु में हो गया. सीएम योगी की मां उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के पंचूर गांव की निवासी थी. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री उत्तराखंड के लिए निकल चुके हैं. उनके मां के निधन की जब खबर आई, तब सीएम गोरखपुर में आयोजित टैबलेट नितरण कार्यक्रम में थे.

शनिवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां सावित्री देवी के निधन के बाद गोरखपुर से सीधे लखनऊ पहुंचे और फिर राजधानी से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अपने पैतृक गांव पहुंचे. अब उनका शनिवार सुबह हरिद्वार में मां के अंतिम संस्कार संस्कार में शामिल होने का कार्यक्रम है.

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में अपने इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के बाद गोंडा का कार्यक्रम रद कर दिया. गोंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ को जयप्रभाग्राम में श्री राम कथा में आना था. बलरामपुर मार्ग पर जयप्रभाग्राम में चिन्मयानंद इंटर कालेज में चल रहे श्री राम कथा में देश भर के महामंडलेश्वरों व पीठाधीश्वरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आना था.

मां ने दी थी पहली भिक्षा

योगी आदित्यनाथ के घर छोड़ने पर पहली भिक्षा में मां सावित्री देवी ने दी थी. मां ने अपने हाथों से बेटे योगी आदित्यनाथ को फल, चावल व पैसे दिए थे. इस दौरान उनके सामने खड़ा बेटा संन्यासी बन चुका था. मां के लिए वह आज भी वही अजय था, जिसे कभी गोद में खिलाया था. भिक्षा देने के दौरान मां ही नहीं, पूरा परिवार रो पड़ा था. बेटे योगी आदित्यनाथ की आंखें भी नम थीं.

परिवार को बताए बिना संन्यास ग्रहण

अजय सिंह बिष्ट ने वर्ष 1994 में परिवार को बताए बिना संन्यास ग्रहण कर लिया था. नाथ संप्रदाय की दीक्षा के बाद वह योगी आदित्यनाथ बन गए. परिवार को उनके संन्यास की जानकारी कई महीने बाद मिली. पिता आनंद सिंह बिष्ट जब गोरखपुर पहुंचे और बेटे को भगवा वस्त्रों में देखा तो भावुक हो उठे. घर लौटकर उन्होंने पत्नी सावित्री देवी को इसकी जानकारी दी. आनंद सिंह के मुताबिक, बेटे के संन्यास की खबर सुनकर सावित्री देवी बहुत परेशान हो उठी थीं. संन्यास के करीब चार वर्ष बाद वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. यह सामान्य पारिवारिक मुलाकात नहीं थी. संन्यासी परंपरा के तहत उन्हें अपनी मां से पहली भिक्षा लेनी थी.

यह भी पढ़ें

Vacation Calendar for UP School: यूपी में सरकारी स्कूलों के लिए जारी हुआ छुट्टियों का कैलेंडर, विंटर वेकेशन और होली में कब होगा अवकाश, पढ़ें ये डिटेल रिपोर्ट

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “CM Yogi’s Mother Death: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *