Top Travel destination India

Destination of Year 2027: इंटरनेशनल मैगजीन ने भारत को चुना ‘डेस्टिनेशन ऑफ ईयर 2027’, 10 जगहों को बताया बेस्ट

फीचर डेस्क : Destination of Year 2027 घूमना फिरना आपको जीवन में एक नई ऊर्जा देता है और ये आपके दिलो दिमाग को ताजा करता है. भारत में ही कई ऐसी जगहें हैं जो बेहद खूबसूरत हैं. मिश्रित जलवायु भारत को अलग अलग तरह के मौसम भी देती हैं. कहीं, ठंड और कही बहुत गर्म. पहाड़, नदी और समंदर के शहर आपको आकर्षित करते हैं. हिल स्टेशन्स, बीच, ऐतिहासिक इमारतें और लक्षद्वीप व अंडमान-निकोबार जैसे खूबसूरत द्वीप ट्रैवल के लिहाज से भारत को एक बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाते हैं. एक ट्रैवल मैगजीन ने भारत को 2027 का डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर चुना है.

सुकून देने वाली भारत की 10 जगहें 

भारत की सांस्कृतिक विरासत, वन्यजीवों, खूबसूरत नजारे और बढ़ते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को देखते हुए इस मैगजीन ने भारत को 2027 का डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर चुना है. इसके साथ ही, भारत में घूमने के लिए 10 खास जगहों का सुझाव दिया गया है. पढ़ें ये रिपोर्ट.

भारत में घूमने के लिए खूबसूरत जगहें

लक्षद्वीप- नीले रंग के लैगून, कोरल रीफ्स और खूबसूरत सफेद रेत के द्वीप के नजारों के लिए जाना जाने वाला लक्षद्वीप इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. लक्षद्वीप में आप कई स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जिसमें आपको यहां के मरीन लाइफ को करीब से देखने का मौका मिल सकता है.

मौसिनराम- मेघालय का मौसिनराम सबसे ज्यादा रेनफॉल वाली जगहों में से एक है. यहां के हरे-भरे नजारे और बलुआ पत्थर की गुफाओं के लिए ये जगह जाना जाता है.

गोवा- पार्टी करने या समुद्र किनारे वेकेशन मनाने के लिए गोवा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है. भीड़भाड़ वाली जगहों के अलावा, यहां कई शांत बीच भी हैं, जहां घूमने का अलग ही मजा है.

खजियार– हिमाचल प्रदेश के खजियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. ये हिल स्टेशन अपने हरे-भरे घास के मैदानों, खूबसूरत पहाड़ों के लिए जाना जाता है.

चेट्टीनाड– तमिलनाडु का चेट्टीनाड अपनी खूबसूरत हेरिटेज हवेलियों, अलग तरह की वास्तुकला और पारंपरिक खानपान के लिए जाना जाता है.

मध्य प्रदेश- पन्ना नेशनल पार्क में टाइगर सफारी और यहां के ऐतिहासिक मंदिरों के कारण ये जगह पर्यटन के लिए बेहतरीन जगह है.

Hawa Mahal Jaipur
Hawa Mahal Jaipur

जोधपुर– राजस्थान के ब्लू सिटी के नाम से जाना जाने वाला जोधपुर अपनी ऐतिहासिक इमारतों और खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है.

जयपुर- राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे पिंक सिटी भी कहा जाता है अपनी ऐतिहासिक विरासतों, शॉपिंग और संस्कृति के लिए जाना जाता है.

Gateway of India top Places
Gateway of India top Places

मुंबई- महाराष्ट्र का ये शहर अपने अपने रेस्तरां और हॉस्पिटैलिटी की वजह से इस लिस्ट में शामिल किया गया है.

नई दिल्ली– भारत की राजधानी दिल्ली अपनी ऐतिहासिक इमारतों और फूड ट्रेल्स के लिए जाना जाता है. चांदी चौक के स्ट्रीट फूड्स, कनॉट प्लेस की गोल इमारत, हुमायूं का मकबरा आदि यहां के मुख्य आकर्षण हैं.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Destination of Year 2027: इंटरनेशनल मैगजीन ने भारत को चुना ‘डेस्टिनेशन ऑफ ईयर 2027’, 10 जगहों को बताया बेस्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *