Former Sheikh Hasina

Bangaladesh Former PM Shiekh Hasina : भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना लौटेंगी अपने देश, तारीख का किया एलान

नई दिल्ली :Bangaladesh Former PM Shiekh Hasina  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने का एलान किया है. उन्होंने इस संबंध में तारीख की भी घोषणा कर दी है. वे बांग्लादेश के विजय दिवस के मौके पर ढाका लौटने की तैयारी में है. ये जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी है

बता दें कि,  यह पहली बार है जब हसीना ने अपने देश वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय की है. इससे बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी तनाव बढ़ सकता है, जहां उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगा हुआ है. साथ ही, इस महीने की शुरुआत में जब उन्होंने नया पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे, तब से वहां हिंसा भी बढ़ गई है.

विमान भेजने के लिए बांग्लादेश सरकार से कहा

अपने खिलाफ हुए हिंसक विद्रोह के बाद दिल्ली भागने के कुछ महीनों बाद उनके दस्तावेज रद कर दिए गए थे. अब हसीना ने इन दस्तावेजों को फिर से हासिल करने की कोशिश करने के साथ-साथ, बांग्लादेश सरकार से यह भी आग्रह किया है कि वे उनकी वापसी के लिए देश की सरकारी एयरलाइन ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ की व्यवस्था करें.

5 अगस्त 2024 को आईं थी भारत

उनके प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने एक बयान में कहा, ‘ 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को एक बांग्लादेशी विमान से ही भारत लाया गया था, इसलिए अब वह सरकार से मांग करती हैं कि वह दिल्ली से ढाका तक उनकी हवाई यात्रा की व्यवस्था करे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘संविधान के खिलाफ जाकर ऐसी परिस्थितियों में उन्हें निर्वासित किया गया था, लिहाजा अब यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस’ के मौके पर उनकी बांग्लादेश वापसी सुनिश्चित करे.’

यह भी पढ़ें

Dev Deepawali 2026: देव दीपावली पर काशी के घाट पर सजते हैं दीये, इस पर्व का धार्मिक महत्व क्या है, जानिए इससे जुड़ा रहस्य

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Bangaladesh Former PM Shiekh Hasina : भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना लौटेंगी अपने देश, तारीख का किया एलान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *