स्पोर्ट्स डेस्क : Vaibhav Sooryavanshi on Yuvraj singh वैभव सूर्यवंशी की मंगलवार को सनसनीखेज पारी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. हार तरफ अब इसी पारी के चर्चे हैं. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव ने 52 गेंदों पर दोहरा शतक ठोंककर दिग्गज क्रिकेटरों को हैरान कर दिया है. वैभव ने खुलासा किया है और इस पारी के लिए पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को क्रेडिट दिया है. 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि, मैं अपने प्रदर्शन से निराश था, लेकिन युवराज सिंह की टिप्स ने उनकी बहुत मदद की.
युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने बीसीसीआई वीडियो में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि, मैंने कल 4 लोगों से बात की. मेरे पिता से, मेरे बचपन के कोच मनीष ओझा, अंडर-19 में मेरे साथ मेरे दोस्त प्रथम के साथ और युवराज सिंह सर. युवी सर से मैंने करीब आधे घंटे फोन पर बात की. उन्होंने मुझे बल्लेबाजी के बारे में कुछ टिप्स दिए. मै काफी परेशान था, तो मैंने उन्हें खुलकर सारी बात बताई कि सर मुझे ये-ये प्रॉब्लम हो रही है. उन्होंने मुझे आधे घंटे तक हर बात अच्छे से समझाई.”
20 बॉल खेलता है तो स्कोर अलग होगा-युवराज सिंह
वैभव ने आगे कहा, “सर ने कहा ‘अगर तू 20 बॉल खेलता है तो स्कोर अलग होगा.’ उन्होंने मुझे टेक्निक पर भी कई बाते बताईं तो उस चीज ने आज मुझे बहुत मदद की. यही माइंडसेट था कि विकेट पर जाकर देखूं कि कैसी है. मैंने यही किया और कुछ गेंदों में देखा. बैट पर गेंद अच्छा आ रहा था तो मैंने अपने गेम को बैक किया.”
Before his record-shattering knock, Vaibhav Sooryavanshi spoke to four people. His father, his childhood coach, his childhood friend and…….🤔
Stay tuned for a special interview coming up at 9:00 AM IST on https://t.co/sfyVercpdu as the batting sensation decodes his epic double century 💯💯
#TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup
— BCCI (@BCCI) November 24, 2026
युवी सर मेरे आइडल हैं
वैभव ने आगे कहा, “पिछले दोनों मैच अच्छे नहीं रहे थे. उससे पहले भी डोमेस्टिक के एक मैच खेला और रन नहीं बने थे. मेरा माइंड थोड़ा डाइवर्ट हो रहा था कि आखिर हो क्या रहा है. लेकिन फिर मैंने युवराज सर से बात की. वो मेरे आइडल हैं और आप अगर अपने आइडल से बात करोगे तो आपको उनकी बात माननी होगी. मैंने उनकी सारी पॉइंट-पॉइंट की बातें बताई, मैंने भी अपनी बैटिंग की वीडियो देखी तो लगा कि यहां पर मैं ये गलती कर रहा हूं. आज मैंने ये गलती नहीं दोहराने की कोशिश की और वो करने की कोशिश की जो उन्होंने बताई.”
यह भी पढ़ें

One thought on “Vaibhav Sooryavanshi on Yuvraj singh: रिकॉर्ड पारी खेलने को लेकर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, कहा- “युवी सर मेरे आइडल है, उन्होंने मुझे टिप्स दी””