लखनऊ : Congress MP Imran Masood on Seat Sharing उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जब कुछ ही महीने शेष हैं, टिकट बंटवारे और सीट शेयरिंग को लेकर सियासी दलों का मंथन तेज हो गया है. वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों में सीटों के समझौते पर तनातनी बढ़ती जा रही है. सपा के 26 सीट देने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद तल्ख ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि. ये मेरी समझ से बाहर है.
हम भिखारी नहीं हैं-इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद का कहना है कि इस पर पार्टी को ही फैसला लेना होगा, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा. क्या हम भिखारी हैं? क्या आप हमारे साथ ऐसा बर्ताव करेंगे कि, हमने आपसे सीटों की मांग भी नहीं की और आपने 26 सीटों की घोषणा कर दी? हमने तो आपसे सीटों की मांग ही नहीं की थी. तो अगर आपका काम करने का तरीका यही है कि आप अपनी शर्तें थोपेंगे, तो मुझ जैसे स्वाभिमानी व्यक्ति को ये बातें समझ नहीं आतीं.
सोमवार को हुई थी चर्चा
सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली में सोमवार से बातचीत शुरू हुई थी. सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव द्वारा कांग्रेस को 26 सीटों की सूची दिए जाने की बात कही थी. मंगलवार को सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा, ‘जीतने वाली 26 सीटों से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात’.
ये 26 सीटें कांग्रेस को दी जा रही हैं
सूत्रों के मुताबिक, जो 26 सीटें कांग्रेस को दिए जाने की बात कही जा रही है. उनमें रामपुर खास, फरेंदा, मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर, किदवई नगर, बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा, वाराणसी कैंट शामिल है. यह सीटें पूर्व में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कथित तौर पर सपा द्वारा कांग्रेस को सौंपी गई 54 सीटों की सूची में भी शामिल थीं.
यह भी पढ़ें

One thought on “Congress MP Imran Masood on Seat Sharing: सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर बढ़ी तनातनी, 26 सीट देने पर इमरान मसूद भड़के,कहा-‘हम भिखारी नहीं हैं’”