Jama masjid Police Attack

Attack in Jama Masjid Police station: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिस कर्मियों पर हमला, पांच घायल, एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : Attack in Jama Masjid Police station  दिल्ली से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सोमवार को यहां जामा मस्जिद थाने में एक शख्स ने पुलिस कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में पांच पुलिस कर्मी घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, शख्स को थाने में एक घटना के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था. इसी दौरान युवक ने पुलिस कर्मियों पर अचानक हमला बोल दिया. फिलहाल, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पूरे मामले की जांच की जा रही है. घायल पुलिस वालों को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दोपहर 2.30 बजे की घटना

ये घटना सोमवार (23 नवंबर) दोपहर करीब 2.30 बजे की है. नबील नाम के शख्स को पुलिस ने थाने में बुलाया था. आरोपी नबील (30 साल) ने जामा मस्जिद थाने के अंदर सब इंसपेक्टर अजय, सब इंस्पेक्टर अरविंद और हेड कॉस्टेबल हरेंद्र समेत 5 पुलिसकर्मियों को चाकू मारकर घायल किया. पुलिसकर्मियों के चेहरे और गर्दन पर वार किया. इस हमले के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया. भागने के लिए एक आम नागरिक से उसने स्कूटी भी छीनी ली.

मुठभेड़ को दौरान 4 और पुलिसकर्मी घायल

AATS और सेंट्रल जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने चितली कब्र इलाके में आरोपी को घेर लिया. युवक को पकड़ने की कोशिश के दौरान पुलिस वालों पर दोबारा चाकू से हमला किया और स्पेशल स्टाफ के 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस तरह से आरोपी ने कुल 9 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया.

एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने पैर में मारी गोली

आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने 8 राउंड गोलियां चलाईं. सभी गोलियां कमर से नीचे चलाई गईं. 6 गोलियां आरोपी के पैरों में लगीं. घायल हालत में उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आरोपी नबील, कलां महल, जामा मस्जिद का रहने वाला है. आरोपी का 2022 में दरियागंज थाने में IPC की धारा 324 के तहत एक पुराना आपराधिक मामला दर्ज है. जामा मस्जिद और चांदनी महल थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई और मामले की आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें

Asia Power Index Report 2026: एशिया में भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा, पीएम मोदी दूसरे नंबर पर प्रभावशाली नेता

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Attack in Jama Masjid Police station: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिस कर्मियों पर हमला, पांच घायल, एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *