नई दिल्ली : Supreme court on Air Pollution दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायू प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. एक सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि, वह दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 वाहनों को प्रवेश देने पर विचार कर रहा है. सर्वोच्च अदालत ने यह टिप्पणी उस वक्त की, जब एक वकील ने बीएस-4 वाहनों को प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं जारी किये जाने और पेट्रोल न दिये जाने की शिकायत की.
बेंच की न्यायाधीश जोयमाल्या बागची ने कहा हमारा रुख स्पष्ट है, हम दिल्ली में केवल बीएस-6 वाहनों को ही चाहते हैं, यदि पूरी एनसीआर में नहीं तो कम से कम दिल्ली में यह व्यवस्था होनी चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया
शीर्ष अदालत ने ये भी कहा कि दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने की आवश्यकता है. ये टिप्पणियां चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस बाग्ची व जस्टिस वी मोहना की पीठ ने दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के मसले पर स्वतं: संज्ञान लेकर की जा रही सुनवाई के दौरान की.
बीएस-6 प्रदूषण उत्सर्जन में कमी लाते हैं
बीएस-6 (भारत स्टेज-6) ऐसे मोटर वाहनों के लिए निर्धारित उत्सर्जन मानक हैं, जिन्हें भारत में एक अप्रैल 2020 से लागू किया गया था. ये मानक यूरो-6 मानकों के अनुरूप हैं, और पुराने बीएस-4 वाहनों की तुलना में हानिकारक धुएं तथा प्रदूषक तत्वों के उत्सर्जन में काफी कमी लाते हैं.
“इस सर्दी में हम किस्मतवाले रहे”
सुनवाई के दौरान वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से पेश एडीशनल सालिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि आयोग ने अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है. हालांकि कोर्ट ने दिल्ली में प्रदूषण कम होने में मौसम की मेहरबानी की ओर इशारा करते हुए टिप्पणी की कि इस सर्दी में हम किस्मत वाले रहे.
यह भी पढ़ें

One thought on “Supreme court on Air Pollution: वायू प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- ‘इस सर्दी में हम किस्मत वाले रहे’”