PM Modi Asia

Asia Power Index Report 2026: एशिया में भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा, पीएम मोदी दूसरे नंबर पर प्रभावशाली नेता

न्यूज डेस्क : Asia Power Index Report 2026 एशिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताकतवर राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उभरे हैं. एशिया में किस नेता की बात सुनी जाती है और उसकी कूटनीति कितनी प्रभावी है, इस पर आधारित एक रिपोर्ट आस्ट्रलियाई संस्था ने जारी की है. मशहूर थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पॉवर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट जारी की है, इसमें पीएम मोदी को दूसरे नंबर पर शक्तिशाली नेता माना गया है.

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में नई रैंकिग सामने आई है. इस रिपोर्ट में पीएम मोदी ने नंबर तीन से छलांग लगाई है और नंबर दो पर आ गए हैं. पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता बन गए हैं.

जिनपिंग हैं नंबर वन

इस लिस्ट में नंबर 1 पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं. अब पीएम मोदी के आगे सिर्फ चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग हैं. खास बात ये है कि उन्होंने पिछली रैंकिंग के मुकाबले तीन पायदान की छलांग लगाई है.

एशिया का सबसे ताकतर देश बना भारत

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. पीएम मोदी की कूटनीति, रक्षा साझेदारी और सांस्कृतिक पहुंच के दम पर भारत का पावर स्कोर 40.5 अंक हो गया है. जिसके साथ ही ये एशिया का तीसरा सबसे ज्यादा शक्तिशाली देश बन गया है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका 78.9 अंक के साथ है और दूसरे नंबर पर चीन ने 73.6 अंक से अपनी जगह बनाई है.

अमेरिकी और चीन में प्रतिस्पर्धा

अमेरिका और चीन के बीच अब ज्यादा अंतर नहीं बचा है. वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जापान 38.6 अंक के साथ है और पांचवें नंबर पर 32.2 अंक के साथ रूस है.

इस तरह होता है मूल्यांकन

बता दें एशिया पावर इंडेक्स 2026 में 27 देशों के क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया है. इसमें 131 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया है जो शक्ति के 8 पैमानों को कवर करते हैं. इन पैमाने में आर्थिक और सैन्य क्षमता, लचीलापन, राजनयिक प्रभाव और आर्थिक संबंध शामिल हैं.

 Subhman Gill on Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन से क्यों हुए बाहर, कप्तान शुभमन गिल ने बताई पूरी बात  

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Asia Power Index Report 2026: एशिया में भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा, पीएम मोदी दूसरे नंबर पर प्रभावशाली नेता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *