Firing on IB SP in Haridwar

Firing On SP in Haridwar: हरिद्वार में सनसनीखेज घटना, IB के एसपी को ड्राइवर ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार : Firing On SP in Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां के कनखल थाना क्षेत्र में आईबी के एसपी को गोली मारी गई है. जानकारी के मुताबिक, उनके ड्राइवर ने ही उन पर फायरिंग की. उनके ड्राइवर विनोद नेगी ने अवैध तमंचे से एसपी सीपी नौटियाल पर फायरिंग की. एसपी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

ड्राइवर ने की फायरिंग

दरअसल, हरिद्वार में IB के SP पर उनके ही ड्राइवर ने गोली चलाई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, SP सीपी नौटियाल के माथे के पास गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी ने अवैध हथियार से उनके ऊपर फायरिंग की है. घटना के बाद आनन-फानन में एसपी को घायल अवस्था में कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में ऋषिकेश AIIMS रेफर कर दिया गया.

ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं आरोपी ने फायरिंग क्यों की, इसकी भी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर विनोद नेगी SP से नाराज चल रहा था. मामले की जानकारी देते हुए हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि एक ड्राइवर द्वारा फायरिंग की गई है, जिसमें अधिकारी चोटिल हुए हैं. ड्राइवर को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है. पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें

US Report on India : अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पाक की मदद कर रहा चीन, ‘भारत के लिए टू वॉर फ्रंट की स्थिति चिंता की बात’

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Firing On SP in Haridwar: हरिद्वार में सनसनीखेज घटना, IB के एसपी को ड्राइवर ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *