US Report on china

US Report on India : अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पाक की मदद कर रहा चीन, ‘भारत के लिए टू वॉर फ्रंट की स्थिति चिंता की बात’

एजेंसी : US Report on India ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध में चीन की भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अमेरिकी कांग्रेस के एक पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में चीन पाक को परोक्ष रूप से मदद कर रहा था. यही नहीं, पाकिस्तान के साथ चीन की बढ़ती सैन्य साझेदारी भारत के लिए खतरे की घंटी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि, ये टू फ्रंट वॉर की स्थिति है, जो भारत के लिए चिंता की बात है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मई 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष ने दिखाया कि कैसे चीन, सीधे लड़ाई में शामिल हुए बिना, संकट के समय पाकिस्तान को मदद पहुंचा सकता है. इससे भारत की यह चिंता और बढ़ गई है कि भविष्य में पाकिस्तान के साथ संघर्ष में चीन मदद पहुंचा सकता है.

चीन भारत को चुनौती के रूप में देख रहा है

अमेरिकी रिपोर्ट की अनुसार, भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिसके पास ऐसी अच्छी-खासी आबादी, आर्थिक, सैन्य और भौगोलिक क्षमता है. ये चीन की ताकत को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है. चीन भारत के विकास को चुनौती के रूप में देखता है. उसे सीमित करने के लिए सैन्य, आर्थिक, समुद्री और अन्य प्रकार के दबाव डाल रहा है.

सीमा पर भी भारत पर दबाव बना रहा चीन

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन सिर्फ पाकिस्तान की मदद तक सीमित नहीं है. वह भारतीय सीमा के पास अपनी सैन्य ताकत भी बढ़ा रहा है. अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में चीनी सैनिकों के साथ टकराव जारी रहने की बात भी सामने आई है.

चीन के साथ भारत की प्रतिद्वंद्विता के पीछे उसके अपने हित हैं. इस बीच चीन-भारत संबंधों में सीमा विवाद अब तक के तनाव का सबसे बड़ा कारण है. 2020 में गलवान घाटी की झड़पें एक बड़ा मोड़ साबित हुईं, जिसके बाद भारत अब क्षेत्रीय विवाद को चीन के साथ अपने व्यापक संबंधों से अलग रखने के लिए तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें

India Vs NZ Test Match: वेलिंगटन टेस्ट में केएल राहुल का शानदार शतक, टीम इंडिया ने बना दिये कीवी टीम के खिलाफ ये रिकॉर्ड्स

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “US Report on India : अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पाक की मदद कर रहा चीन, ‘भारत के लिए टू वॉर फ्रंट की स्थिति चिंता की बात’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *