नई दिल्ली : Yuzvendra Chahal Join BJP क्रिकेट की पिच में कमाल करने वाले युजवेंद्र चहल अब सियासत के मैदान में नई पारी खेलने के लिए उतर चुके हैं. स्पिन गेंदबाजी से सबको हैरान करने वाले चहल ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है. उन्हें पार्टी ने अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है. चहल नवनिर्मित ‘राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा’ की कार्यकारी समिति में ‘विशेष आमंत्रित सदस्य’ (स्पेशल इनवाइटी) के तौर पर नियुक्त किया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है. बता दें कि, इस स्पिन गेंदबाज ने ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी.
विशेष आमंत्रित सदस्य बने
बीजेपी की तरफ से बताया गया है कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं और उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. अमरपाल मौर्य के हस्ताक्षर वाली इस सूची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए दो अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम शामिल हैं. ये हैं ओडिशा के प्रोफेसर अद्वैत चरण गड़नायक और उत्तर प्रदेश की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा.
इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने शनिवार को पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की. पार्टी के एक बयान के अनुसार, असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सतप्रकाश राणा, बिहार के अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद को मोर्चे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया. बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा के लिए सात नये राष्ट्रीय सचिव और अन्य पदाधिकारी भी नियुक्त किए हैं.
टेस्ट क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास
अभी हाल में ही युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास/रेड-बॉल (टेस्ट) क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. चहल वनडे और टी20 जैसे व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे. हरियाणा के रहने वाले 36 वर्षीय लेग-स्पिनर चहल ने साल 2016 में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने वनडे (ODI) और T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और वे 2019 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी थे.
यह भी पढ़ें

One thought on “Yuzvendra Chahal Join BJP : सियासत की पिच पर नई पारी खेलने उतरे युजवेंद्र चहल, बीजेपी में हुए शामिल, मिली ये जिम्मेदारी”