एजेंसी : APEC Summit चीन में दुनिया की तीन महाशक्तियां जब एक साथ आई तो दुनिया की नजरें इन पर टिक गईं. शेनझेन शहर में गुरुवार को एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ. चीन, रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति एक साथ एक मेज पर आए. शिखर सम्मेलन के प्लेनरी सेशन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें ट्रंप सोते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सेशन को संबोधित कर रहे थे.
ट्रंप का यह वीडियो उनके एशिया दौरे के दो दिन बाद सामने आया, जो फिलीपींस में ASEAN शिखर सम्मेलन से शुरू हुआ था, जिसके समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बुधवार को चीन के शेनझेन पहुंचे. राष्ट्रपति ट्रंप के हालिया दौरों ने दुनिया के बड़े नेताओं के साथ उनकी निजी कूटनीति पर भी दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.
EMBARRASSING on the world stage: Donald Trump falls asleep during the APEC summit in China https://t.co/yTmBWYIHxh
— Republicans against Trump (@RpsAgainstTrump) November 19, 2026
त्रिपक्षीय समिट में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
वहीं, चीन के शेनझेन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने APEC शिखर सम्मेलन के इतर गुरुवार को ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समिट (Trilateral Summit) में भी हिस्सा लिया. इस बेहद अहम बैठक के दौरान दुनिया की तीन महाशक्ति देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने परमाणु हथियार, ऊर्जा से लेकर ईरान और यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की.
कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति
इसके साथ ही, तीनों नेताओं ने त्रिपक्षीय समिट के दौरान संयुक्त राष्ट्र (UN) में सुधार करने, रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का प्रोडक्शन और सप्लाई बढ़ाने और परमाणु खतरे को कम करने पर चर्चा करने पर भी सहमति जताई है.
यह भी पढ़ें

One thought on “APEC Summit : APEC शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग दे रहे थे भाषण, डोनाल्ड ट्रंप ले रहे थे नींद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO”