Sanjay raut post on X

Sanjay Raut on X Post: संजय राउत ने लिखा-“अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया गया”, भड़के नेता बोले- क्या भारत में भी यही चाहते हैं

डेस्क:  Sanjay Raut on X Post    भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शन को बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत के बयान ने सियासी घमासान छेड़ दिया है. राउत ने अल्बानिया में चल रहे विरोध प्रदर्शन और अराजकता का जिक्र करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि, अल्बानिया के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट जला दिया है. यही नहीं, राउत ने लिखा कि, भारत को इस घटना से सबक लेना चाहिए. इनके इस बयान से महायुति के नेता नाराज हो गये हैं, उन्होंने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

आनंद दुबे का पलटवार

कुछ ही दिन पहले शिवसेना यूबीटी छोड़ एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने वाले आनंद दुबे ने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “हमारे देश में कसाई के मनाने से गाय माता नहीं मरा करतीं. इसी तरह अगर कोई हमारे देश को अल्बानिया की तरह जलाए जाने की कामना कर रहा है तो कभी सफल नहीं होगा.”

‘नहीं होने देंगे अल्बानिया जैसे हालात’

आनंद दुबे ने आगे कहा, “आज विजयदशमी है, अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व. जिसकी भी यह कामना है कि भारत जलने लगे या यहां अराजकता फैल जाए, अल्बानिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका या नेपाल जैसे हालात हो जाएं तो ऐसा नहीं होगा.”

संजय राउत की एक्स पर पोस्ट

राउत ने लिखा कि, अल्बानिया की इस घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एक्स (ट्विटर) पर इस हमले की खबर लिखते हुए कहा कि, भारत को इस अशांति से एक सबक लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अल्बानिया की जनता ने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया है. जो भ्रष्ट प्रधानमंत्रियों की मदद कर रहा था. प्रदर्शनकारी जनता ने संसद और सरकारी दफ्तरों पर भी हमले किए हैं. सभी देशों को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए.’

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि, ‘ कांग्रेस पार्टी और उसका गठबंधन अराजकता और सुप्रीम कोर्ट को धमकी दे रहे हैं. वे अराजकता की कल्पना कर रहे हैं. इससे साबित होता है कि वे अफरा-तफरी चाहते हैं. कांग्रेस पार्टी और उसका गठबंधन भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा हैं.’

यह भी पढ़ें

Muzaffarnagar Student Suicide Case: मुजफ्फरनगर में मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कॉलेज परिसर में हड़कंप

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *