Dussehra Ravan 10 head

Vijayadashami 2026: रावण के दस सर का भ्रम दूर करिए, ये रोचक तथ्य बताएंगे पूरा सच

डेस्क:  Vijayadashami 2026   विजयदशमी के दिन असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाते हैं. इस दिन हम बुराई के प्रतीक राव का पुतला फूंकते हैं. समाज में यह संदेश जाता है कि, बुरा करने वाले, या बुराई का अंत ऐसा ही होता है. मुख्य कथा रामायण के अनुसार भगवान राम ने इस दिन रावण का अंत किया था, इसलिए ये दिन विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है. एक अन्य कथा यह भी इस दिन या तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का वध किया था.

दशहरा के दिन रावण दहन के साथ-साथ अपने अंदर की बुराइयों के दहन का भी संकल्प लेते हैं. साथ ही रावण दहन इस बात का भी संकेत है कि कोई बुराई कितनी भी बलशाली क्यों न हो, लेकिन उसकी हार निश्चित है.

अलग अलग शक्तियों के प्रतीक

हमने रावण के सभी चित्रों में 10 सिर के साथ ही देखा है. 10 सिर होने के कारण ही रावण को दशानन नाम भी मिला था. रावण को दशानन कहे जाने के पीछे एक नहीं, बल्कि कई मान्यताएं हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि, रावण के 10 सिर शाब्दिक रूप से सत्य नहीं थे, बल्कि यह उसकी विभिन्न मानसिक और शारीरिक शक्तियों का प्रतीक माने जाते हैं.

10 सिर का भ्रम

साथ ही जैन धर्म के शास्त्रों में इसका उल्लेख मिलता है कि, रावण अपने गले में नौ मणियों की माला धारण करता था. उन मणियों में रावण के सिर का प्रतिबिंब दिखाई देता था. ऐसे में रावण के 10 सिर होने का भ्रम पैदा होता था. और तभी से माना जाने लगा कि रावण के 10 सिर थे.

शिव जी से मिला था आशीर्वाद

हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा जाता है कि रावण, शिव जी का परम भक्त था. उसने अपनी घोर तपस्या से महादेव को प्रसन्न किया और महादेव ने उसे दशानन होने का आशीर्वाद दिया.

इन 10 बुराइयों का प्रतीक

ऐसा माना जाता है कि, रावण के 10 सिर व्यक्ति के भीतर मौजूद 10 बुराइयों, स्वभाव और कमजोरियों को दर्शाते हैं, जो इस प्रकार हैं – काम (वासना), क्रोध, लोभ (लालच), मोह, भ्रष्टाचार, भय, निष्ठुरता (दया की कमी), अहंकार, ईर्ष्या और झूठ बोलना. ऐसे में रावण दहन द्वारा इस बुराइयों का दहन भी किया जाता है.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Vijayadashami 2026: रावण के दस सर का भ्रम दूर करिए, ये रोचक तथ्य बताएंगे पूरा सच”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *