Ashutosh ranka and saurav das

CJP Leaders: CJP नेता आशुतोष रांका, सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, कोर्ट ने कहा-“आप फिर शांति भंग कर सकते हैं”

नई दिल्ली :  CJP Leaders   कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ गई हैं. स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब दोनों नेताओं को 21 अक्टूबर तक तिहाड़ जेल में ही रहना होगा

मजिस्ट्रेट का सख्त रुख

मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा कि दोनों नेताओं ने 11 अक्टूबर 2026 को पेश अपने बांड का जानबूझकर उल्लंघन किया और तुरंत सार्वजनिक शांति भंग की. आदेश के अनुसार, “जांच अधिकारी द्वारा पेश की गई सामग्री और आरोपियों के आचरण से यह स्पष्ट है कि उनका व्यवहार निष्पक्ष नहीं है. वे कानून के प्रति सम्मान नहीं दिखाते और डि-नोटीफाइड क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करने के आदी रहे हैं.

लिखित जवाब और नये जमानत दारों की सूची

अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि, लोक शांति भंग होने और जनता के बीच अव्यवस्था फैलने के गंभीर अंदेशे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसी आधार पर मजिस्ट्रेट  ने दोनों पक्षों को 2 दिनों के भीतर अपना लिखित जवाब और नई जमानतदारों की सूची दाखिल करने का मौका दिया है. तब तक के लिए सुरक्षात्मक उपायों की निरंतरता को आवश्यक मानते हुए दोनों CJP नेताओं को 21 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस ने मांगी थी 5 दिन की न्यायिक हिरासत

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत पांच दिन और बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद SEM कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी. सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर वाले इलाके में बिना इजाजत एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद दोनों को 5 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें

Tiger Shroff Attack: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपी गिरफ्तार, कोटा से पकड़े गये शूटर्स

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “CJP Leaders: CJP नेता आशुतोष रांका, सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, कोर्ट ने कहा-“आप फिर शांति भंग कर सकते हैं””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *