कन्नौज : PDA Sammelan In Kannauj समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में पीडीए का दांव चलकर सत्ता की राह खोज रहे हैं, लेकिन उनके अपने ही संसदीय क्षेत्र में पार्टी की किरकिरी हो गई. सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने यहां पीडीए सम्मेलन बुलाया था, जो बुरी तरह फ्लॉप रहा. सैकड़ों कुर्सिया खाली रहीं. अब इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ा कदम उठाया है. तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में साफ दिख रहा है, मंच पर पदाधिकारी और नेता बैठे थे और सामने सैकड़ों की तादाद में खाली कुर्सियां. कन्नौज संसदीय सीट पर अखिलेश यादव की विशेष नजर रहती है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी को बड़ा झटका लगा है, और असहज स्थिति पैदा हो गई है.
सपा ने कन्नौज जिला इकाई को किया भंग
बता दें कि, कन्नौज जिले के नसरापुर स्थित सपा कार्यालय में पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. लेकिन, इस सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं दिखाई दी. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली रहने की तस्वीरें सामने आईं. जिसे लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल काफी नाराज दिखाई दिए.
पीडीए सम्मेलन में लोगों के नहीं आने से नाराज़ श्यामलाल पाल ने कन्नौज जिला कार्यकारिणी के साथ फ्रंटल संगठनों की संबंधित कार्यकारिणी को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया. ये ख़बर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई बीजेपी को सपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया.
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने ललकारा
कन्नौज में पीडीए सम्मेलन असफल होने के बाद बीजेपी ने सपा पर निशाना साधा है. पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने मंच से अखिलेश यादव को ललकारते हुए कहा कि, वह कन्नौज लोकसभा सीट की किसी विधानसभा से चुनाव लड़कर दिखाए उनको बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी हरा देगा. उन्होंने दावा किया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह राजनीति छोड़ देंगे.
यह भी पढ़े
Shiva Death Case: लखनऊ पुलिस को चकमा देकर हवा हो गई श्रद्धा दुबे, अब डीसीपी हटाए गये

One thought on “PDA Sammelan In Kannauj: खाली कुर्सियों ने पीडीए सम्मेलन की हवा निकाली, अखिलेश यादव को झटका, कन्नौज इकाई भंग”