Gwalior Sheetla mandir accident

Gwalior Truck Accident: ग्वालियर ट्रक हादसे में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SP हटाये गये, 8 पुलिसकर्मी नपे

एजेंसी :  Gwalior Truck Accident  ग्वालियर जिले में बेकाबू ट्रक द्वारा श्रद्धालुओं को रौंदे जाने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्शन मोड में हैं. उन्होंने सीएसपी को हटा दिया है. बता दें कि, शीतला माता मंदिर के पास एक ट्रक श्रद्धालुओं को रौंदते हुए चला गया था, इस हादसे में 14 की मौत हो गई थी. सीएम ने सीएसपी को हटाने के साथ ही, तीन थाना प्रभारियों, एक निरिक्षक यातायात, एक मुख्य आरक्षक और तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है. कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय कर सख्त एक्शन लिया जाएगा. बता दें कि, सीएम मोहन यादव ने सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक मदद का एलान किया था.

सीएसपी समेत इन पर हुई कार्रावाई

मुख्यमंत्री ने इस गंभीर घटना में लापरवाही बरतने पर झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी, आरक्षक किशन खन्ना, आरक्षक अनिल जैतपुरिया और आरक्षक पवन सेंगर को निलंबित करने के भी निर्देश दिए.

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चिनोर रोड पर मंदिर के पास रात करीब 1:30 बजे शीतला माता मंदिर के बाहर हुआ. पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक नो-एंट्री जोन में घुस गया. उसने मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया. टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार भी गिर गई. मलबे में दबने से कई लोग घायल हुए.

यह भी पढ़ें

CJP Protest in Goa सीजेपी के प्रदर्शन में लगे हिंदू विरोधी नारे, पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Gwalior Truck Accident: ग्वालियर ट्रक हादसे में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SP हटाये गये, 8 पुलिसकर्मी नपे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *