डेस्क : Reliance Reply To Elon Musk दुनिया के सबसे रईस उद्योगपति एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टार लिंक ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर सवाल उठाये थे. इस बीच मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंपनी का भी जवाब आया है. कंपनी ने कहा कि हमें किसी मुकाबले का डर नहीं है. साथ ही ये भी कहा कि, किसी भा कंपनी के लिए निवेश और कामकाज की प्रक्रिया के लिए देश के नियमों का पालन करना पड़ता है.
सभी के लिए नियम एक
शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना बयान जारी किया. कंपनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, वह सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के सेक्टर में कॉम्पिटिशन का स्वागत करती है. इसमें स्टारलिंक जैसी विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, भारत ऐसा बाजार है जहां घरेलू और विदेशी, दोनों तरह की कंपनियों को निवेश और इनोवेशन के अवसर मिलने चाहिए. हालांकि, रिलायंस ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी कंपनी को भारत में सेवाएं शुरू करने के लिए देश के कानूनों और नियामकीय प्रक्रियाओं का पालन करना होगा.
जियो भी सैटेलाइट सेवा की मंजूरी के इंतजार में
रिलायंस ने अपने बयान में एक अहम बात कही. कंपनी ने बताया कि जियो की सैटेलाइट सेवाएं भी जरूरी मंजूरियों का इंतजार कर रही हैं. इसका मतलब है कि भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के मामले में जियो को भी नियामकीय मंजूरी की जरूरत है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब स्टारलिंक की भारतीय बाजार में एंट्री को लेकर रिलायंस और एलन मस्क के बीच जुबानी बहस तेज हो गई है.
हमारे पास नहीं था कोई ग्राहक
रिलायंस ने अपने पक्ष में जियो के टेलीकॉम कारोबार में प्रवेश का उदाहरण भी दिया. कंपनी के मुताबिक, जब 2016 में जियो ने टेलीकॉम बाजार में कदम रखा था, तब उसके पास कोई ग्राहक नहीं था. आज जियो के पास 53 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं. कंपनी का कहना है कि उसने देश में किफायती डेटा और डिजिटल सेवाओं के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Reliance Reply To Elon Musk: मुकेश अंबानी की रिलायंस का मस्क को जवाब, हमें किसी मुकाबले का डर नहीं”