नई दिल्ली: CJP Protest March कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार 16 अक्टूबर को एक बार मार्च का एलान किया है. इसके तहत सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम की घोषणा की है. उन्होंने आम जनता से अपील की है, कि इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोग जुटें. दिपके के इस अभियान को आम आदमी पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठनों का समर्थन मिला है. इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कनॉट पुलिस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. साथ ही ट्रफिक डायवर्जन को भी लागू किया गया है.
दो दिन के लिए सेंट्रल पार्क बंद
इससे पहले गुरुवार को एनडीएमसी (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए दो दिन 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद करने की घोषणा की है. NDMC के निदेशक की तरफ से ये नोटिस जारी किया गया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि, कनॉट प्लेस के आस पास बीएनएस की धारा-163 लागू है. पुलिस ने बताया कि एनडीएमसी ने हमें पत्र लिखकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को पार्क बंद रहेगा.
#WATCH | Delhi: Security tightened around Tolstoy Marg in the wake of CJP’s ‘Lehra Do Tiranga’ protest call at Connaught Place’s Central Park today. https://t.co/sRiGoTQDTH
— ANI (@ANI) October 16, 2026
पार्क में सुरक्षा के उचित इंतजाम हों
एनडीएमसी ने दिल्ली पुलिस से ये भी अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील सार्वजनिक पार्क की सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं और किसी भी अन-ऑथराइज्ड व्यक्ति को पार्क में प्रवेश न करने दिया जाए.
दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिपके के मार्च पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. ये याचिका कनॉट प्लेस के पालिका बाजार के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की ओर से दायर की गई थी. याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि सेंट्रल पार्क कोई विरोध-प्रदर्शन स्थल नहीं है. साथ ही, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग और पाबंदियों से व्यापारियों, पैदल यात्रियों और यातायात व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा, जिससे व्यावसायिक गतिविधियां में बाधा आएगी.
यह भी पढ़ें

One thought on “CJP Protest March: सीजेपी का “लहरा दो तिरंगा” मार्च आज, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू, दिल्ली पुलिस अलर्ट”