UGC-KARNISENA

UGC रोलबैक की मांग, करणी सेना का बवाल

UGC-KARNISENA- UGC के नियमों के रोलबैक की मांग को लेकर करणी सेना ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है…करणी सेना कार्यकर्ताओं ने श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में देशनोक से जयपुर के लिए पैदल मार्च किया… प्रस्तावित नियमों के विरोध में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने 800 किलोमीटर चलकर जयपुर कलेक्ट्रेट का कूच किया…करणी सेना ने ‘सवर्ण न्याय पैदल यात्रा’ निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया…करणी सेना की मांग है कि UGC के नए नियमों को रोलबैक किया जाए…करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े…करणी सेना की ओर से राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके बाद मौके पर वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई…पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया…लेकिन करणी सेना के कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे… यूजीसी रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर श्री राजपूत करणी सेना रावण गेट से कलेक्ट्रेट सर्किल तक रैली निकाली…
पुलिस ने चलाए वाटर कैनन
राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने के दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के नीचे उन्हें रोक लिया…पुलिस ने पहले सभी को कालवाड़ पुलिया पर बैरिकेड्स लगाकर रोकने की कोशिश की। प्रदर्शन कर रहे लोग बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ गए। चौमूं पुलिया पर भी कार्यकर्ताओं और पुलिस की धक्का-मुक्की हो गई। रैली का आयोजन श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में किया गया…प्रदर्शनकारियों और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के साथ भी धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए वाटर कैनन चलाई..इस दौरान कुछ लोगों ने वाटर कैनन के बीच में घुसने की कोशिश भी की। कलेक्टर को ज्ञापन देने की जगह प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय कर ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के नीचे उन्हें रोक लिया।…
मकराना ने दिलाई शपथ
प्रदर्शनकारी श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर रास्ता जाम कर बैठ गए। यहां पर मकराना ने निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ दिलाई…मकराना के मुताबिक UGC के नए नियमों का अगर रोलबैक नहीं होता है तो करणी सेना और सवर्ण समाज के लोग आगामी निकाय और पंचायत चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे…
करणी सेना की मांगें
1. यूजीसी नियमों का रोलबैक
2. पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया
3. व्यापक संवाद
4. समान अवसर की गारंटी
5. बदलाव पर पुनर्विचार
6- सभी प्रावधानों की समीक्षा
======================
करणी सेना यूजीसी के जिन नियमों को लेकर बवाल कर रही है दरअसल उन्हें लेकर पूरे देश में सवर्ण समाज विरोध कर रहा है
आपको उन नियमों के बारे में बता देते हैं जिन पर पृरा विरोध हो रहा है
यूजीसी के नए नियम, जिन पर बवाल ?
हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में समानता कमेटी/ समानता स्क्वाड
समिति में OBC, महिला, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के प्रतिनिधि
 समानता स्क्वाड का मकसद, कैंपस में भेदभाव की शिकायतों की जांच और रोकथाम
समिति को हर महीने रिपोर्ट बनाकर UGC को भेजना अनिवार्य
संस्थानों पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी
छात्रों और स्टाफ के अधिकारों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
SC, ST के साथ अब OBC को भी जातिगत भेदभाव की परिभाषा में शामिल किया
हालांकि करणी सेना के कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद वापस लौट गए लेकिन ये बवाल फिलहाल थमा नहीं है, करणी सेना के मुताबिक UGC के नियमों को जब तक रोलबैक नहीं किया जाता ये विरोध जारी रहेगा

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

UDAIPUR-CMBHAJANLAL

उदयपुर को सीएम भजनलाल की 421 करोड़ की सौगात

JHUNJHNU AAROPI IN BED

बेड के अंदर छिपा, फिर भी पुलिस ने दबोचा