UDAIPUR-CMBHAJANLAL- सीएम भजनलाल शर्मा उदयपुर और राजसमंद के दो दिनों के दौरे पर रहे…सीएम ने इस दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत की और क्षेत्र को विकास का तोहफा दिया….मुख्यमंत्री ने उदयपुर को 421 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी…इस दौरान सीएम ने बताया कि शहर में करीब 2100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 400 केवी बिजली स्टेशन बनने से उदयपुर संभाग की बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इसके अलावा प्रदेश में 9 ग्रीन एक्सप्रेस-वे विकसित किए जा रहे हैं, जिससे औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी…सीएम ने कहा कि राज्य सरकार विकास का रोडमैप तैयार कर रही है जिसके तहत पानी, उद्योग, रोजगार और सड़क, बिजली सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास हो रहा है….
421 करोड़ के विकास का तोहफा
सीएम भजनलाल ने रविवार को 421 करोड़ के लागत के 457 विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का क्षेत्र को तोहफा दिया…उदयपुर दौरे के दूसरे दिन नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में आयोजित 400 प्रतियोगी परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। साथ ही अब तक 1 लाख 78 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि ढाई वर्षों में 3 लाख 80 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
