JHUNJHNU AAROPI IN BED

बेड के अंदर छिपा, फिर भी पुलिस ने दबोचा

JHUNJHNU AAROPI IN BED- झुंझुनूं में ठगी के बाद आरोपी का एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा सामने आया है….आरोपी को पुलिस पकड़ने पहुंची तो आरोपी घर से फरार मिला…लेकिन ये सिर्फ पुलिस की नजरों में धूल झोंकने का खेल था दरअसल आरोपी घर में ही बेड के अंदर छिपा हुआ था…….किसानों से ठगी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को सिंघाना थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है…..  पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने ही घर में बेड के अंदर कपड़ों के ढेर के नीचे छिप गया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी सकी….. उस पर उत्तर प्रदेश के एक किसान से आम मंगवाने के बाद करीब 90 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है। पीड़ित किसान की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद सिंघाना थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी
आरोपी पर पहले भी धोखाधड़ी का मामला
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ करीब एक वर्ष पहले चेक बाउंस का मामला भी दर्ज हो चुका है…. पुलिस के मुताबिक सिंघाना के पथवारी वाला कुआं निवासी राहुल सैनी ने उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र के किसान से सिंघाना मंडी में आम खरीदे थे। आरोपी ने किसान शराफत अली से 19 जुलाई को एक पिकअप आम मंगवाए थे। 169 कैरेट में कुल 35 क्विंटल आम थे। जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए थी। 40 हजार रुपए के आम आरोपी ने दूसरे व्यापारी को दिलवाए थे, उसके पैसे किसान को मिल गए… 90 हजार रुपए के 25 क्विंटल आम राहुल ने खुद ने खरीदे थे। जिसके पैसे उसने बाद में देने की बात कहीं थी। लेकिन बार-बार मांगने के बाद भी उसने पैसे नहीं दिए तो 27 जुलाई को किसान ने सिंघाना थाने में मामला दर्ज कराया था…आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली की आरोपी घर के अंदर ही छिपा हुआ है तो टीम ने दबिश दी।
पुलिस को देख घर में छिपा 
पुलिस को देखकर आरोपी घर में ही बेड के अंदर छिप गया। उसका सोचना था कि घर में उसे ना पाकर पुलिस वापस लौट जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ..पुलिस ने आरोपी की तलाश में घर का कोना-कोना खंगाल लिया और आखिरकार आरोपी को कमरे में रखे बेड के अंदर कपड़ों के बीच दुबका पाया…पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ करीब एक साल पहले चेक बाउंस का मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और किसान के पैसे दिलाने के प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने कितने लोगों के साथ ठगी की है।

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

UGC-KARNISENA

UGC रोलबैक की मांग, करणी सेना का बवाल

mangarh-dham

मानगढ़ धाम पर सियासी संग्राम