पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा

जयपुर की सड़कों पर पति पत्नि और वो pati-patni-aur-woh का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है…पत्नि ने पति की बाइक का पीछा किया और अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाकर ले जा रहे पति को रंगे हाथों दबोच लिया….पति के पकड़े जाने के बाद महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर था….उसने बिना देर गंवाए पति की गर्लफ्रेंड पर दनादन थप्पड़ों की बरसात कर दी…सड़क के बीच हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद वहां काफी संख्या में लोग जुट गए…इस दौरान पति ने बीच बचाव की खासी कोशिश की…लेकिन पति के गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश ने महिला का गुस्सा और भड़का दिया…महिला ने पति की गर्लफ्रेंड के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा साथ और थप्पड़ों से उसकी जमकर धुनाई कर डाली….इस दौरान भीड़ महिला को पति की और धुनाई करने के लिए उकसाती रही। यह पूरी घटना टोंक रोड पर गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास गोल्डन लीफ बिल्डिंग के सामने हुई।

बीच सड़क चल रहे इस ड्रामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई..कई लोग इस हाई वोल्टेज ड्रामे को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए….कुछ ने भीड़ से आवाज लगाई की लड़की को छोड़ पति को पीटो…इस पर पत्नी का गुस्सा और भड़क गया पत्नि ने पति की गर्लफ्रेंड को छोड़कर पति को पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ घूंसे बरसाने शुरु कर दिए..जानकारी के अनुसार, महिला को पिछले कुछ समय से अपने पति के अफेयर का शक था। पति घर पर रोज उसके साथ मारपीट करता था। तंग आकर महिला ने खुद ही पति की जासूसी करने की ठानी। सुबह जैसे ही पति बाइक लेकर घर से निकला, पत्नी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे बढ़ते ही पति ने अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठा लिया। यह देखते ही पत्नी का खून खौल गया। उसने पीछा कर गोल्डन लीफ बिल्डिंग के पास पति की बाइक रुकवा ली

पति का पीछा किया और रंगे हाथों दबोचा

पति की बाइक का पीछा करते पत्नी ने जब उसकी गर्लफ्रेंड को बाइक पर जाते देखा तो खुद को काबू नहीं रख सकी…उसने सड़क चलते बाइक को रुकवा लिया और बाइक के रुकते ही पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड को नीचे उतारा और उसके बाल पकड़कर थप्पड़ों की बौछार कर दी। गर्लफ्रेंड को पिटता देख पति अपनी बाइक को सड़क पर ही गिराकर बीच-बचाव करने लगा। पति जैसे ही गर्लफ्रेंड को बचाने आगे आया, पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने पति की कॉलर पकड़ ली और उस पर भी थप्पड़-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

तमाशबीनों की जुटी भीड़

सड़क के बीचों बीच इस तरह का हाई वोल्टेज ड्रामा हो तमाशबीनों की भीड़ न जुटे ऐसा कैसे हो सकता है … बीच सड़क पर चल रहे इस ड्रामे को देखने के लिए भीड़ जुट गई। लोग अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे। इस दौरान तमाशबीन बनी भीड़ ने महिला को और उकसाया। भीड़ में से आवाजें आने लगीं- सौतन को छोड़ो, पहले इस पति की धुनाई करो। भीड़ की डिमांड पर पत्नी ने पति को जमकर सबक सिखाया। इस बीच पति ने जैसे-तैसे अपनी गर्लफ्रेंड को भीड़ और पत्नी के चंगुल से छुड़ाकर वहां से रवाना किया।

‘रोज मुझे पीटता था आज मेरी बारी’

पहचान छिपाने के लिए महिला के पति ने हेलमेट पहन रखा था और कपड़े से मुंह भी ढांक रखा था…तमाशबीनों की भीड़ ने शोर मचाया कि – इसका हेलमेट उतारो और चेहरा बेनकाब करो…. पत्नी ने तुरंत पति का हेलमेट और मुंह पर बंधा कपड़ा खोलकर उसे बेनकाब कर दिया। इसके बाद पत्नी ने भीड़ से पीटने के लिए चप्पल मांगी। पति को पीटते हुए महिला चिल्लाई- यह रोज घर पर मेरे साथ मारपीट करता है, मैं सब सहती रही, आज इसे नहीं छोड़ूंगी।

15 मिनट तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

करीब 15 मिनट तक टोंक रोड पर यह तमाशा चलता रहा। बाद में कुछ लोगों ने हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और मामले को घर पर निपटाने की बात पर दोनों पक्ष वहां से रवाना हो गए….घटना करीब दो दिनों पुरानी बताई जा रही है…हालांकि मारपीट को लेकर दोनों ही पक्षों से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है…..पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है