नई दिल्ली : Punjab Aam Admi Party पंजाब में 2027 में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरम हो गया है. राज्य की सत्ताधारी सरकार आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आप के तीन विधायकों ने पार्टी नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है. साथ ही तीनों विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है.
तीनों विधायक बीजेपी में शामिल
अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार (2 नवंबर) को पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी इससे पहले रविवार को पटियाला जिले के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. तीनों नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया.
बेअदबी मामलों की जांच को लेकर जताई थी नाराजगी
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने 2015 के बरगाड़ी बेअदबी और उससे जुड़े पुलिस फायरिंग मामलों में न्याय मिलने में में देरी को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की थी. जनवरी 2023 में उन्होंने जांच से जुड़े मतभेदों के बाद विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने राज्य में नशे, अपराध, जबरन वसूली और गैंगस्टर गतिविधियों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए थे.
पंजाब को दलदल से निकालना चाहते हैं
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि आज हम लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. पंजाब की सबसे बड़ी त्रासदी यही है कि राज्य के मंत्री, केंद्रीय मंत्री से मिल ही नहीं सकते. न जाने किस बात का डर रहा है. हमने पहले भी देखा है कि सरकार किसी की भी रही हो, मंत्री लोग, केंद्र में आकर अपने राज्य के लिए फंड लेकर जाते हैं. लेकिन यहां ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि हम पंजाब को इस दलदल से निकालना चाहते हैं. यह तभी हो सकता है कि जब केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार हो.
पंजाब के किसानों के लिए खुशी का दिन: शिरोमणि अकाली दल
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा ‘आज पंजाब के किसानों के लिए खुशी का दिन है. भारतीय किसान यूनियन (BKU-कादियां) के प्रदेश अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियां, जिला अध्यक्षों और अन्य सदस्यों के साथ यहाँ आए हैं. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल का समर्थन करने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें
