एजेंसी : Jet Plane Crash in America अमेरिका के फ्लोरिडा में जेट प्लेन के क्रैश होने से 9 लोगों की मौत हो गई. हादसा इस कदर भायनक था, कि प्लेन में सवार सभी नौ लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हुई. रविवार एक नवंबर को हुई इस दुर्घटना का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है, कि जेट प्लेन किसी मिसाइल की तरह जमीन से आकर टकराया और भयानक विस्फोट के बाद आग लग गई. वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग दहल गये हैं.
मेडे मेडे चिल्लाता रहा पायलट
जानकारी के मुताबिक, एयर ट्रफिक कंट्रोलर से बातचीत की रिकॉर्डिंग में सामने आया कि, प्लेन में बैठे लोग चिल्ला रहे थे, मेडे, मेडे की आवाजें आ रही थी. वे कह रहे थे, हम तेज गति से नीचे गपर रहे हैं, और मदद के लिए पुकार रहे थे. प्लेन गिरने से पहले पायलट ने कहा था कि, हम 8,000 फीट नीचे जा रहे हैं. मेडे, मेडे. हम 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं. इस बीच एक महिला क्रू भी चिल्लाते हुए कहती है कि, हे भगवान, हमारे पास समय नहीं बचा है.” इसके कुछ ही पल बाद विमान सीधे जमीन से जा टकराता है.
WATCH: New video shows Learjet 60 business jet crashing near West Palm Beach, Florida.
The plane was completely disintegrated upon impact. Number of casualties unknown. https://t.co/l5JT9KEWnQ
— BNO News (@BNONews) November 1, 2026
मिसाइल की तरह गिला प्लेन
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने घटनास्थल का दौरा किया है. उन्होंने इस हादसे को लेकर कहा कि प्लेन आसमान से किसी मिसाइल की तरह नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क के किनारे बड़ा गड्ढा बन गया और क्रैश प्लेन के टुकड़े काफी दूर तक फैल गए हैं.
कहां जा रही थी फ्लाइट
विमान जब जमीन से टकराने वाला था तब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा, “नवंबर टू ब्रावो डेल्टा, मैं आपके साथ हूं, मुझसे बात करें.” आखिरी वक्त में प्लेन में बैठे एक शख्स ने कहा कि हमारा विमान 60 डिग्री पर झुक गया है. हम कंट्रोल खो रहे हैं.”
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, ‘लियरजेट 60’ विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा था और बहामास के नॉर्थ एलेउथेरा जा रहा था. विमान 35,000 फीट की ऊंचाई पर पूर्व दिशा में जा रहा था, तभी पायलटों ने टर्बुलेंस, बर्फ जमने और बारिश/बर्फबारी की सूचना दी. उन्होंने 2,000 फीट और ऊपर जाने की अनुमति मांगी.
यह भी पढ़ें

One thought on “Jet Plane Crash in America: फ्लोरिडा में भयावह जेट प्लेन क्रेश, 9 लोग जिंदा जले, मिसाइल की तरह जमीन से टकराया विमान, VIDEO भी देखें”