Six Died in Helicopter crash

Helicopter Crash in Joshimath: बदरीनाथ से वापस लौटते वक्त जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत

एजेंसी:    Helicopter Crash in Joshimath  उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, बदरीनाथ से देहरादून वापस आ रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ स्थित पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर क्रैश हो गया. इसमें छह लोग सवार थे, सभी की इस दुर्घटना में मौत हो गई है. आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, सेना ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सभी मृतकों के शवों को लाया जा रहा है.

सभी यात्री कर्नाटक के थे

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि, दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पांडुकेश्वर सड़क से सात किलोमीटर लगभग पैदल रास्ते पर घटनास्थल स्थित है. जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है. जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे. सभी यात्री कर्नाटक के और पायलट दिल्ली का है.

सभी उड़ानों पर रोक लगी

हेलीकॉप्‍टर बदरीनाथ से देहरादून आ रहा था. जिसे सहस्रधारा हेलीपैड पर उतरना था. हादसे के बाद एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है.

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतकों के नाम

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले पायलट और यात्रियों के नाम इस प्रकार हैं. कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली (पायलट), यात्री सभी कर्नाटक के थे. उनके नाम इस प्रकार हैं. प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, अरुण सालुंके,  उम्र 44 वर्ष,  वीबी. शंकर गौड़ा,  उम्र 39 वर्ष, सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, एसएस नटराजा

खराब मौसम में भी जारी थी उड़ान

मौसम खराब होने के बाद भी शुक्रवार को बदरीनाथ के लिए उड़ान जारी थीं. दोपहर एक बजकर पांच मिनट एक हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी जो देहरादून पहुंचा. एक बजकर 12 मिनट देहरादून के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी. जो लापता हो गया. एक बजकर 20 मिनट फिर एक हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी. वह भी सुरक्षित देहरादून पहुंच गया.

यह भी पढ़ें

India Vs Newzealand T-20: ऑकलैंड टी-20 में भारत की शर्मनाक हार, फिलिप्स के तूफानी शतक से कीवी टीम सात साल बाद जीती

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Helicopter Crash in Joshimath: बदरीनाथ से वापस लौटते वक्त जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *