Rafale Landing on INS Vikrant

Rafale Marine Landing On INS Vikrant: नौसेना के लिए बड़ी सफलता, पहली कोशिश में राफेल मरीन की INS विक्रांत पर सफल लैंडिंग, देखें VIDEO

एजेंसी  :  Rafale Marine Landing On INS Vikrant राफेल मरीन को नौ सेना में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परीक्षण किया गया है. गुरुवार 29 अक्टूबर को स्वदेशी विमान वाहक पोत INS विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली ही कोशिश में सफल लैंडिंग हुई. बता दें कि, नौ सेना में शामिल करने से पहले राफेल से जुड़े सभी परीक्षण किये जा रहे हैं. नौसेना के मुताबिक, इस सफलता के साथ भारतीय विमानवाहक पोत से राफेल मरीन के संचालन की दिशा में परीक्षणों की शुरुआत हो गई है.

पहली कोशिश में सफल लैंडिंग

भारतीय नौसेना ने बताया कि राफेल मरीन विमान ने आईएनएस विक्रांत पर अपनी पहली कोशिश में ही सफलतापूर्वक लैंडिंग की. फिलहाल विमान को नौसेना में परिचालन के लिए तैयार करने की प्रक्रिया के तहत परीक्षण किए जा रहे हैं.

इससे पहले गोवा में राफेल मरीन के परीक्षण चल रहे थे. इन परीक्षणों का उद्देश्य विमान में उन जरूरी बदलावों की जांच करना था, जिनकी मदद से वह भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से उड़ान भरने और उस पर उतरने में सक्षम हो सके.

26 राफेल विमान फ्रांस से खरीदे गये

भारत ने 28 अप्रैल 2025 को फ्रांस के साथ करीब 63 हजार करोड़ रुपये का रक्षा समझौता किया था. इसके तहत भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदे जाने हैं. इनमें 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान शामिल हैं.

2029 तक होगी आपूर्ति         

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,  इन विमानों की आपूर्ति 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत तक होने की संभावना है. यह भारत की ओर से राफेल के नौसैनिक संस्करण की पहली खरीद है. इस सौदे में पायलटों का प्रशिक्षण, फ्लाइट सिम्युलेटर, हथियार, जरूरी उपकरण और लंबे समय तक रखरखाव की सुविधा भी शामिल है.

Rafale Landing one
Rafale Landing on INS Vikrant

INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य से संचालन

भारतीय नौसेना के पास फिलहाल दो विमानवाहक पोत हैं, आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य. रक्षा समझौते के तहत खरीदे जा रहे राफेल मरीन विमानों को दोनों विमानवाहक पोतों से संचालित करने की योजना है.

यह भी पढ़ें

Helicopter Crash in Joshimath: बदरीनाथ से वापस लौटते वक्त जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Rafale Marine Landing On INS Vikrant: नौसेना के लिए बड़ी सफलता, पहली कोशिश में राफेल मरीन की INS विक्रांत पर सफल लैंडिंग, देखें VIDEO”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *