स्पोर्ट्स डेस्क: India Vs Newzealand T-20 चौथे टी20 में भी भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, इस बार गेंदबाज बुरी तरह फेल रहे और दिशाहीन गेंदबाजी की. ग्लेन फिलिप्स (49 गेंद में 107 रन) और माइकल ब्रेसवेल (25 गेंद में 65 रन) ने तूफानी पारियां खेलकर इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर (259-7) बनाया. इसके बाद गेंदबाजी में जैकब डफी ने कहर ढाया. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके. ऑकलैंड में भारत की यह पहली हार है. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में 2019 के बाद न्यूजीलैंड में पहली बार भारत हारा है.
भारत की खराब बल्लेबाजी
जीत के लिए 260 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. संजू सैमसन दो गेंद में महज चार रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, ईशान किशन शून्य पर आउट हुए. उन्हें जैकब डफी ने अपनी ही गेंद पर कैच लपका. इस तरह सिर्फ चार रनों पर दो विकेट गिरे तो अब सारी उम्मीदें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर से थीं. दोनों ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.
पॉवरप्ले में गिरे भारत के 4 विकेट
अभिषेक शर्मा 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए. वहीं श्रेयस अय्यर 11 गेंद में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पावरप्ले में ही टीम इंडिया ने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके साथ ही टीम इंडिया की जीत की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई थी.
ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी
न्यूजीलैंड की शुरुआत तो अच्छी नहीं मिली थी. मयंक यादव ने तीन ओवरों में ही उसके दो विकेट उखाड़ दिए थे. मयंक ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टिम सीफर्ट (3) को पवेलियन भेजा तो वहीं तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर डेरिल मिचेल को आउट किया. मिचेल 24 रन बनाने में सफल रहे. फिन एलन भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अक्षर पटेल ने सातवें ओवर में उनको भी पवेलियन भेज दिया. मयंक ने फिर बेवन जैकब्स (7) को भी अपना शिकार बना लिया. इसके बाद फिलिप्स और ब्रेसवेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और यहां से भारत की पकड़ ढीली होती चली गई. फिलिप्स ने 46 गेदों में अपना शतक पूरा कर लिया.
यह टी20 में न्यूजीलैंड का अभी तक का सर्वोच्च स्कोर है. भारत के लिए किसी भी लिहाज से यह टारगेट हासिल करना आसान नहीं था. हालांकि, जिस तरह की बल्लेबाजी भारत के पास है उससे उम्मीदें जरूर थीं.
यह भी पढ़ें
Amit Shah on UCC: अमित शाह का बड़ा बयान, “तीसरी बार सरकार बनवा दो, यूपी में लागू करेंगे UCC”

One thought on “India Vs Newzealand T-20: ऑकलैंड टी-20 में भारत की शर्मनाक हार, फिलिप्स के तूफानी शतक से कीवी टीम सात साल बाद जीती”