लखनऊ : Amit Shah on UCC उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब सक्रिय हो चुकी है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे हैं, उन्होंने इस दौरान बड़ा बयान दिया है. शाह ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनवा दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे. बता दें कि, अमित शाह यहां बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए आए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि, हम कई राज्यों में इसे लागू कर चुके है
इन राज्यों में होगा लागू
इससे पहले यूसीसी उत्तराखंड में लागू किया जा चुका है. दूसरी तरफ, गोवा, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, राज्स्थान में आने वाले दिनों में इसे लागू किया जाएगा. महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में यूसीसी ड्राफ्ट के लिए कमेटी गठित की गई है.
यूसीसी पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
इस बीच अमित शाह के बयान पर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, बड़ी देर कर दी, मेहरबां आते-आते.
यूपी में कोई नहीं हिला सकता
इससे पहले बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के दौरान अमित शाह ने कहा कि 2027 में तीसरी बार सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार ‘अंगद के पांव’ की तरह अडिग है. इसे कोई हिला नहीं सकता.
राहुल और अखिलेश को खुली चुनौती
वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने राहुल और अखिलेश को खुली चुनौती दी. अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनौती देता हूं कि आइए संसद में वोट चोरी पर चर्चा करते हैं. विशेष सत्र का आयोजन करते हैं. हम जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन ये लोग संसद में चर्चा नहीं करेंगे.
योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
अमित शाह ने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देना चाहता हूं कि इनके नेतृत्व में सरकार ने कठोर शासन देकर यूपी को माफिया से मुक्त किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों की बात करते हुए कहा कि, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था से जुड़े आंकड़े पेश किए. उन्होंने सपा-बसपा सरकारों के कार्यकाल की तुलना योगी सरकार से करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं. उन्होंने सीमित पुलिस बल और प्रदेश की बड़ी आबादी की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम हुआ है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Amit Shah on UCC: अमित शाह का बड़ा बयान, “तीसरी बार सरकार बनवा दो, यूपी में लागू करेंगे UCC””