नई दिल्ली : Rajnath Singh on Kharge प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी पर सियासी रार बढ़ता जा रहा है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि खरगे का बयान व्यक्तिगत हमला ही नहीं, बल्कि ये भारत का अपमान है. साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि, ये टिप्पणी राजनीति की गरिमा पर हमला है.
“मर्यादा की सीमाएं न लांघे”
बीजेपी नेता ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह सिर्फ किसी व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि पूरे भारत का अपमान है. यह राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है. लोकतंत्र में आप अपना विरोध जता सकते हैं, नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं और सरकार की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन कृपया, व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें.
#WATCH | Delhi: On Mallikarjun Kharge’s remarks, Defence Minister Rajnath Singh says, “I believe this is not merely an insult to an individual or a family, but it is an attack on sanctity of Indian politics. In a democracy, you may register your opposition, question policies, and criticize the government—but please, do not cross the boundaries of personal decorum. That is what I would like to suggest. Today, the Congress has experienced not just a political decline, but, in my view, an ideological one as well. The Congress should remember that in a democracy, the public keeps track of everything and, when the time comes, provides a fitting response. I wish to make it clear to the Congress that Prime Minister Modi cannot be swayed by such remarks, nor can his resolve to serve the people be weakened in any way.”
— ANI (@ANI) October 26, 2026
“मैं इस टिप्पणी पर स्तब्ध हूं”
रविवार को पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी के उपर की गई टिप्पणी ने मुझे स्तब्ध और बहुत आहत किया है. इस पूरे प्रकरण में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह टिप्पणी कांग्रेस के किसी सामान्य कार्यकर्ता या किसी युवा नेता ने नहीं की है. बल्कि, अपने को देश की ‘सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी’ कहने वाली पार्टी, के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की है.
“माफी के बजाय, बचाव कर रही है कांग्रेस”
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने आचरण से करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया पर कांग्रेस के लोग यहीं नहीं रुके. अब कांग्रेस पार्टी खरगे जी के शब्दों को Justify करके पुनः लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है. अपनी गलती स्वीकार कर खेद व्यक्त करने के बजाय कांग्रेस इस बयान को सही ठहराने में जुटी है. इसका बचाव करने में जुटी है.
यह भी पढ़ें
Jamia University: जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, प्रशासन ने किया बड़ा एलान
