Jamia university Election

Jamia University: जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, प्रशासन ने किया बड़ा एलान

नई दिल्ली :    Jamia University  जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. इसके मुताबिक विश्वविद्धालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव कराने का एलान कर दिया है. सोमवार के जारी आदेश में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन के भीतर ये चुनाव कराए जाएंगे. बता दें कि, छात्र संघ बहाल और चुनाव की मांग को लेकर छात्र काफी समय से प्रदर्शन कर रहे थे.

जल्द होंगे चुनाव

यूनिवर्सिटी ने आदेश में कहा कि, “जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ के चुनाव, छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिन के अंदर कराए जाएंगे.” यह घोषणा छात्रों के कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद आई है. छात्र, निर्वाचित छात्र संघ को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे थे, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2006 में भंग कर दिया था.

तीन मुख्य मांगों पर बनी सहमति

जामिया प्रशासन ने छात्रों की तीन बड़ी मांगों पर सहमति जता दी है, जिनमें सबसे पहली मांग तो छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की है. छात्रों की दूसरी मांग है कि प्रोटेस्ट के दौरान जिन पर छात्रों पर कार्रवाई हुई उसे रद किया जाए. साथ ही तीसरी मांग सिक्योरिटी स्टाफ के कामों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने पर सहमति जताई है.

छात्र सार्वजनिक माफी मांगने को तैयार

जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलसचिव मोहम्मद महताब आलम रिजवी की ओर से जारी आदेश में विरोध प्रदर्शन की अवधि के दौरान सुरक्षा कर्मियों के आचरण की जांच के लिए एक समिति गठित करने का भी प्रावधान है. ये फैसले विश्वविद्यालय की ओर से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों और उनके प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए मांगपत्र पर विचार करने के बाद लिए गए.

यह भी पढ़ें

Allahabad Highcourt On SC/ST Act: SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अदालत की इस टिप्पणी के बाद पीड़ितों को मिलेगी राहत, पढ़ें ये रिपोर्ट

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Jamia University: जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, प्रशासन ने किया बड़ा एलान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *