Rahul gandhi and amit shah

Amit Shah Defamation Case: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी कोर्ट से बरी, कांग्रेस नेता ने अदालत से कहा थैंक यू

सुल्तानपुर:  Amit Shah Defamation Case  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी हो गये हैं. सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया. राहुल गांधी के वकील काशी शुक्ला ने कहा कि, उन्होंने किसी को बदनाम करने की नीयत से ये बयान नहीं दिया. यही नहीं, वकील ने कहा कि, राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.

राहुल गांधी ने कोर्ट का धन्यवाद किया

शक्ला ने कहा कि,इन बिंदुओं के अलावा भी कई आधार थे जिन्हें कोर्ट के सामने रखा गया. इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि, किसी को बदनाम करने की नीयत से ऐसा नहीं कहा था. राहुल गांधी के वकील काशी शुक्ला ने भी पक्ष रखने में इस बयान को अहम हिस्सा बनाया था.

याचिकाकर्ता के पीड़ित नहीं होने को बताया फैसले का बड़ा आधार

काशी शुक्ला ने कहा कि इस मामले में याचिकाकर्ता के पीड़ित या प्रभावित व्यक्ति नहीं होने का मुद्दा राहुल गांधी के पक्ष में अहम रहा. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया था, उसे उसके संदर्भ से अलग करके तोड़-मरोड़कर अदालत में पेश किया गया. वकील के मुताबिक, इन बिंदुओं के अलावा भी कई आधार थे, जिनके सहारे उन्होंने अदालत में राहुल गांधी का पक्ष रखा.

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट

बता दें कि सोमवार सुबह राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सुलतानपुर जाने के लिए निकले. एक्सप्रेसवे पर हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं थीं. हालांकि इस हादसे में राहुल गांधी को किसी तरह की चोट नहीं पहुंचा. वह पूरी तरह से सुरक्षित रहे.

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh on Kharge: मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बोल पर राजनाथ सिंह भड़के, कहा- “ये भारत का अपमान है”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Amit Shah Defamation Case: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी कोर्ट से बरी, कांग्रेस नेता ने अदालत से कहा थैंक यू”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *