Rahul Gandhi Appeal

Rahul Gandhi Appeal: राहुल गांधी ने वीडियो के जरिए अपील की , कहा- “महारैली में शामिल हों और व्यापारियों से खरीदारी भी करें”

नई दिल्ली : Rahul Gandhi Appeal   रामलीला मैदान में कल यानी 1 नवंबर को कांग्रेस की अगुवाई में महारैली होने जा रही है. वहीं, इसे लेकर राजधानी दिल्ली के व्यापारी परेशन हैं. हालांकि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देर शाम एक वीडियो साझा कर रैली में आने वाले लोगों से अपील की है कि, वे व्यापारियों से सामान भी खरीदें और प्रदर्शन में भी शामिल हो. बता दें कि, दिल्ली के व्यापारियों ने रैली को स्थगित करने के लिए राहुल गांधी को पत्र लिखा था.

10 लाख से ज्यादा लोग रैली में हो सकते हैं शामिल

राहुल गांधी ने कांग्रेस की होने वाली रविवार को महारैली को लेकर व्यापारियों के साथ सहयोग करने की बात कही है. माना जा रहा है कि इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे. यह इंडिया ब्लॉक की रैली ज्ञानेश कुमार और चुनाव प्रक्रिया में जारी गड़बड़ी को लेकर है. इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक जन महाभियोग लाया गया. इस दौरान एक मॉक पार्लियामेंट भी लगाई गई. जिसमें ज्ञानेश कुमार को सीईसी पद से बर्खास्त करने का आदेश पारित किया गया.

दुकानदारों से खरीदें सामान-राहुल गांधी

राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्यौहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें.

रैली के साथ खरीदारी भी कीजिए

कांग्रेस सांसद ने कहा कि, ‘प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए, व्यापारियों का फायदा हो जाएगा. मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी. बीजेपी डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है. मगर, दोनों काम करते हैं.’

यह भी पढ़ें

Azam Khan Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया अरेस्ट, अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुए अंदर

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Rahul Gandhi Appeal: राहुल गांधी ने वीडियो के जरिए अपील की , कहा- “महारैली में शामिल हों और व्यापारियों से खरीदारी भी करें””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *