रामपुर : Azam Khan Arrest समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की एक मुसीबत दूर होती है, तो दूसरी खड़ी हो जाती है. रामपुर जेल से सपा नेता बाहर तो आए लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ईडी की टीम जेल के बाहर ही उनका इंतजार कर रही थी. टीम के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी थी.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई कार्रवाई
बता दें कि, आजम खां के खिलाफ ED ने यह कार्रवाई साल 2019 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है. ये पूरा मामला, रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और जमीन हड़पने के आरोपों से जुड़ा है. इससे पहले 28 अक्टूबर को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को अस्थायी रूप से अटैच किया था. इन प्रॉपर्टी का मूल्य 400 करोड़ से ज्यादा का बताया गया था.
“कानून खत्म हो गया है”
इस दौरान, जब जेल से रिहा होकर निकले और कस्टडी में जाने से पहले आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब कहने के लिए बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है. क्या मुसलमान होने की यही सजा है? उन्होंने कहा कि, हमारी गलती बस इतनी थी, कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई. यही हमारा गुनाह है. हमने बच्चों के लिए स्कूल बनवाए. क्या यही हमारा गुनाह है?
इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली थी राहत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान को जमानत दी थी. कोर्ट ने इससे पहले उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत देने की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था.
यह भी पढ़ें
Mock Parliament : “मॉक संसद” में सरकार पर बरसे खरगे, चुनाव आयोग पर लगाए छह आरोप

One thought on “Azam Khan Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया अरेस्ट, अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुए अंदर”