नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर के विरोध को लेकर इंडिया गठबंधन ने प्रतीकात्मक जन महाभियोग कार्यक्रम रखा. इसके जरिये विपक्षी दलों ने अपना विरोध दर्ज कराया. ये पूरा आयोजन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर रखा गया.
सरकार पर बनाया दबाव
इस महाभियोग की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने किया. बता दें कि, इंडिया गठबंधन की यह बैठक रामलीला मैदान में विपक्ष की प्रस्तावित दिल्ली चलो रैली से ठीक एक दिन पहले उठाया गया है, जहां विपक्षी दल सीईसी के इस्तीफे की मांग को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में हैं.
मॉक संसद
दरअसल, इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘मॉक संसद’ बुलाई है. यह मॉक संसद रामलीला मैदान में विपक्ष की प्रस्तावित दिल्ली चलो रैली से ठीक एक दिन पहले उठाया गया है. पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार बतौर अध्यक्ष ने इस मॉक सत्र की शुरुआत की.
हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र
मीरा कुमार ने कहा, ‘हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका समेत दुनिया भर के देश हमारी ओर देखते हैं और हमारे लोकतांत्रिक मॉडल का अनुसरण करते हैं. हमारा लोकतंत्र चुनावों की शक्ति से चलता है, और इस चुनावी शक्ति के केंद्र में मतदाता की आत्मा बसती है. उन्होंने कहा कि, पूरी चुनावी प्रक्रिया में मतदाता ही केंद्र-बिंदु होता है. यदि किसी एक मतदाता को भी वोट डालने के अधिकार से वंचित किया जाता है, तो यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है.
रातों-रात हुई एसआईआर की घोषणा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘ECI ने रातों-रात SIR की घोषणा कर दी. इसे पूरे देश में लागू किया गया, जिसका असल मकसद BJP के विरोधियों के वोट हटाना था. मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बाहरी लोगों और घुसपैठियों का बहाना ले रही है.
खरगे ने कहा कि, हमारी मांग है सीईसी को तत्काल पद से हटाकर 2023 का कानून रद हो. SIR को रोका जाए. संविधान बनाने वालों ने वोट का अधिकार सबको दिया है. हर नागरिक को बराबरी का दर्जा दिया.’
खरगे ने चुनाव आयोग पर छह आरोप लगाए हैं. इसके मुताबिक,
1-चुनाव चुराने की साजिश रची.
2-13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए.
3-संसदीय निगरानी या जानकारी के बिना ‘फॉर्म 6’ को फिर से लिखा.
4-ECINET के जरिए मतदाता सूचियों पर कब्जा कर लिया.
5-अपने संवैधानिक दायित्व का उल्लंघन किया और बाकी दो चुनाव आयुक्तों को प्रक्रिया से बाहर रखा.
6-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम किया.
तीन बड़ी मांगें
इसके कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुर खरगे ने 3 बड़ी मांगें रखी हैं. पहली मांग है कि, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना. दूसरी, SIR प्रक्रिया को खत्म करना. तीसरी मांग है कि, मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून में बदलाव करना.
सत्ता में बने रहने के लिए साजिश
खरगे ने कहा, मोदी ने सत्ता पर काबिज रहने के लिए हर साजिश रची. चुनावी बॉन्ड, सांसद चोरी और अब वोट चोरी, हमारे पास सैकड़ों उदाहरण हैं. विपक्ष के 145 सांसदों को सस्पेंड करके यह बिल पास किया गया. जो देश हित में काम कर रहे थे, उन्हें संसद से बाहर करके यह कानून पास करवाया गया.
यह भी पढ़ें

One thought on “Mock Parliament : “मॉक संसद” में सरकार पर बरसे खरगे, चुनाव आयोग पर लगाए छह आरोप”