एंटरटेंमेन्ट डेस्क : Sanjay Gupta Death बॉलीवुड से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है. “कांटे”, “शूटआउट एट वडाला”, “मुंबई सागा” जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक संजय गुप्ता अब हमारे बीच में नहीं है. उनका निधन शुक्रवार देर रात को हुआ. जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत बॉथरूम में गिरने से हुई है. संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड सदमे में है. अशोक पंडित ने संजय गुप्ता के निधन की पुष्टि की.
संजय गुप्ता की सिर पर चोट लगने से हुई मौत
निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर संजय गुप्ता की मौत की खबर को कंफर्म करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने लिखा, “ये बहुत ही शॉकिंग और दुखद है. मुझे अभी-अभी करीबी दोस्त और मंझे हुए निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की जानकारी मिली है. उनका निधन सिर पर चोट लगने से हुआ है. एक और टैलेंट हम सबको छोड़कर बहुत जल्दी चला गया.
#WATCH | Mumbai: On the demise of filmmaker Sanjay Gupta, Filmmaker Ashoke Pandit says, “This is very sad news for our film industry. A young filmmaker, Sanjay Gupta, is no longer with us. He slipped and fell at home, sustaining a head injury, and has passed away. He was a truly passionate filmmaker—a remarkable storyteller who created some exceptional films, including some excellent thrillers. He was a vibrant, deeply passionate individual; whenever he narrated a story—or anything at all—he brought a unique, powerful energy to it. I would like to extend my condolences to his family…”
— ANI (@ANI) October 31, 2026
वह बहुत ही अच्छे नैरेटर और पैशनेट फिल्ममेकर थे. ये हमारी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नुकसान है, मेरे प्यारे दोस्त हम आपको बहुत याद करेंगे. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए. ओम शांति.”
आतिश से रखा था डायरेक्शन की दुनिया में कदम
संजय गुप्ता के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 12 फिल्मों का निर्देशन किया है. साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म आतिश: फील द फायर से उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपनी फिल्मी करियर शुरू किया. संजय दत्त और आदित्य पंचोली स्टारर फिल्म में संजय गुप्ता के फिल्माए एक्शन, लिखे शार्प डायलॉग्स और मूवी की स्टोरी लाइन को लोगों ने बेहद पसंद किया.
अंडरवर्ल्ड से जुड़ी फिल्मों के विशेषज्ञ
संजय गुप्ता ने मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कई फिल्में बनाई. उनकी यादगार फिल्मों में जंग, कांटे जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया गया. इसके अलावा “शूटआउट एट वडाला’ फिल्म भी खूब लोकप्रिय हुई. उनकी बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म “द मिरांडा ब्रदर्स” थी

One thought on “Sanjay Gupta Death: मुंबई के अंडरवर्ल्ड को फिल्मी परदे पर उतारने वाले निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, सदमे में बॉलीवुड”