Swami Prasad on Akhilesh yadav

Swami Prasad Maurya On Azam Khan: अखिलेश यादव पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- “जब आजम खां के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे”

एजेंसी :  Swami Prasad Maurya On Azam Khan उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी माहौल गर्म हो रहा है. स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच अदावत किसी से छिपी नहीं है. इंडिया गठबधन में शामिल होने की चर्चाओं के बीच मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव जब आजम खां के नहीं हुए तो स्वामी प्रसाद मौर्य के क्या होंगे. यही नहीं, मौर्य ने कहा कि, अखिलेश पीडीए के दुश्मन नबर वन हैं.

मौर्य ने आरोप लगाया कि, सपा मुखिया को उनसे और चंद्रशेखर आजाद से परेशानी है. साथ ही मौर्य ने यह भी कहा कि वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से गठबंधन को लेकर बातचीत कर चुके हैं.

अखिलेश पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह आजम खान के नहीं हुए तो स्वामी प्रसाद मौर्य के क्या होंगे. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब इंडिया गठबंधन में उनके शामिल होने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं.

आजाद से दिक्कत, नाथवानी पसंद हैं

मौर्य ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को उनसे और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से दिक्कत, जबकि उन्हें नाथवानी पसंद हैं. इस बयान के जरिए उन्होंने सपा अध्यक्ष की राजनीतिक प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाए.

अखिलेश PDA के दुश्मन नंबर-1

स्वामी प्रसाद मौर्य ने PDA के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया. उत्तर प्रदेश की राजनीति में PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से है. तो वहीं मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच से PDA की बात करते हैं, लेकिन इन वर्गों से जुड़े नेताओं के साथ उनका व्यवहार इसके उलट है. उन्होंने इसी आधार पर सपा अध्यक्ष को PDA का दुश्मन नंबर-1 तक कह दिया.

राहुल और प्रियंका गांधी की थी मुलाकात

वहीं, समाजवादी पार्टी के साथ रिश्तों में तल्खी के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में उनकी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और गौतम जी से बातचीत हो चुकी है.

हालांकि, गठबंधन में उनकी भूमिका और शामिल होने को लेकर अभी आगे की राजनीतिक बातचीत पर नजर रहेगी. मौर्य के इस बयान के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया गठबंधन में उन्हें जगह मिलती है या नहीं.

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi Appeal: राहुल गांधी ने वीडियो के जरिए अपील की , कहा- “महारैली में शामिल हों और व्यापारियों से खरीदारी भी करें”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Swami Prasad Maurya On Azam Khan: अखिलेश यादव पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- “जब आजम खां के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *