अयोध्या : Deepotsav 2026 in Ayodhya अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारी जोरदार तरीके से चल रही है. राम नगरी में इसकी तैयारियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में की जा रही हैं. बता दें कि, इस बार नया कीर्तिमान बनाने के उद्देश्य से राम की पैड़ी में 56 घाटों पर 30 लाख दिये जलाए जाएंगे. इसे सुनियोजित ढंग से पूरा करने के लिए विश्व विद्धालय परिसर से बड़ी संख्या में स्वयं सेवक यहां पहुंच, और उन्होंने जिम्मेदारी, ऊर्जा के साथ दीपों को बिछाने का काम शुरू कर दिया.
विश्व विद्धालय के छात्र-छात्राएं पूरी लगन से जुटे
दसवें दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ संबद्ध महाविद्यालयों और स्थानीय इंटरमीडिएट कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी स्वयंसेवक के रूप में लगाया गया है. सभी 56 घाटों पर दीपों की श्रृंखला सजाने के लिए अलग-अलग घाटों और निर्धारित स्थलों के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. विश्वविद्यालय परिसर से स्वयंसेवकों के सुगम आवागमन के लिए आरक्षित बसों की व्यवस्था की गई है.
कतारों में सजाए जा रहे दीप
राम की पैड़ी के घाटों पर सुबह से ही विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. घाट समन्वयकों और प्रभारियों के दिशा-निर्देशन में स्वयंसेवक निर्धारित ब्लॉक और कतारों में दीपों को सुव्यवस्थित ढंग से सजा रहे हैं. इसका उद्देश्य मुख्य आयोजन के दिन तेल, बाती डालने और दीप प्रज्ज्वलन का कार्य सुगमता से संपन्न कराना है. सभी स्वयंसेवकों को अपने निर्धारित घाटों पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.
कुलपति के नेतृत्व में अधिकारी कर रहे निगरानी
कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार घाटों का भ्रमण कर तैयारियों की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं. निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप दीपों को व्यवस्थित ढंग से सजाने और स्वयंसेवकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Deepotsav 2026 in Ayodhya: अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज, दीयों को कतार में रखने का काम शुरू”