एजेंसी : Car Accident in Uttarkashi उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां गंगनानी गर्मकुंड के पास एक इनोवा कार अमियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी है. ये हादसा गुरुवार सुबह हुआ है. जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य गभीर रूप से घायल है. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक मिली सूचना के अनुसार, कार में सात लोग सवार थे, ये सभी यात्री गुजरात से थे, और गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे.
कैसे हुआ हादसा Car Accident in Uttarkashi
जानकारी के अनुसार, कार गुरुवार सुबह हिना के पास से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी. यात्री गंगोत्री धाम की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की तरफ बढ़ते वक्त कार अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया. हादसे के बाद घटनास्थल और नदी किनारे खौफनाक मंजर देखने को मिला. इससे पहले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नदी किनारे शव बरामद हुए. वाहन में कुल सात लोग सवार थे.
Uttarkashi, Uttarakhand: Four bodies have been recovered after a car carrying a reported seven people fell into a river near Gangnani Dharmkund on the Gangotri National Highway. A search operation is underway to locate those still missing. Police, the State Disaster Response Force (SDRF), water police and divers are involved in the rescue effort following directions from District Magistrate Prashant Arya. One injured person is also being shifted for medical assistance.
(Source: Information Department, Uttarkashi)
— IANS (@ians_india) November 5, 2026
लापता लोगों की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं. राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही है. वाहन में सवार सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Car Accident in Uttarkashi: उत्तरकाशी में इनोवा कार नदी में गिरी, 4 की मौत, गंगोत्री धाम जा रहे थे दर्शन करने”