Air Pollution ncr

Air Pollution in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर पहरा, वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, कई इलाकों में AQI 400 पार

नई दिल्ली : Air Pollution in Delhi NCR  दिल्ली में ठंड की दस्तक के साथ हवा के सेहत बिगड़ने लगी है. हवा में धूल के कणों का ठहराव बढता जा रहा है. पराली जलाने से ये संकट और गहराता जा रहा है. एनसीआर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. कई जगहों पर 400 के पार तक जा चुका है. आज, गरुवार सुबह दिल्ली में औसत एक्यूआई 371 दर्ज किया गया. कई इलाकों में हवा बहुत ही जहरीली हो गई है. दिल्ली की बात करें तो 18 जगह ऐसी हैं जहां, ये गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है.

कुल AQI ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कुल AQI ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है. दिल्ली में 18 स्टेशनों पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है. हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो रहा है. वायु प्रदूषण कम करने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं. लेकिन अभी भी हालत बहुत खराब है.

जहांगीरपुरी में AQI गंभीर श्रेणी में

दिल्ली में वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा जहांगीरपुरी इलाके में है. जहां AQI 459 जबकि आईआईटी दिल्ली में 447, अलीपुर में 437, पंजाबी बाग में 446 एक्यूआई है. विवेक विहार में एक्यूआई 434, आरकेपुर में एक्यूआई 416 और सिरी फोर्ट में एक्यूआई 402 है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई अलग-अलग है. इंडिया गेट के आसपास एक्यूआई 399 दर्ज किया गया. जबकि आनंद विहार में एक्यूआई 296 रहा.

PM2.5 और PM10 खतरनाक

एक्यूआई के साथ प्रदूषण फैलाने वाले कणों का स्तर भी चिंता बढ़ा रहा है. पीएम 2.5 बेहद छोटे कण होते हैं. ये सांस के जरिए शरीर के भीतर पहुंचते हैं. जबकि पीएम 10 के कण बड़े होते हैं, इसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है. दिल्ली में वायू प्रदूषण एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में है.

यह भी पढ़ें

Student Death in Delhi: दिल्ली में चौंकाने वाला मामला, 9 साल की छात्रा की अचानक मौत, कार्डिएक अरेस्ट या फिर क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Air Pollution in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर पहरा, वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, कई इलाकों में AQI 400 पार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *