नई दिल्ली : PM Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदलती हुई वैश्विक व्यवस्था को बीच भारत की भूमिका की चर्चा की. यही नहीं, मौजूदा दौर में भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, एक तरफ दुनिया एक नई व्यवस्था की ओर देख रही है, वहीं, देश में कुछ लोग हैं जो अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं. पीएम ने बातें एक निजी चैनल के कार्यक्रम मे कहीं
विदेशियों से दखल की अर्जी लगाते हैं
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि, ‘आज जब दुनिया में इतनी अव्यवस्था है तब एक मजबूत भारत की तस्वीर दुनिया में जानी चाहिए, लेकिन ये लोग भारत की प्रतिष्ठा को ही मिट्टी में मिलने पर तुले हुए हैं. ये लोग विदेशों में जा-जाकर भारत को बदनाम करते हैं. विदेशियों से दखल की अर्जी लगाते हैं.’
राहुल गांधी पर निशाना
पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को परजीवी करार दिया. उन्होंने कहा, ‘पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉचिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी.’ अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक परजीवी की तरह है, जो दूसरों को आगे नहीं बढ़ने देती. उन्होंने कहा कि सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस को सब कुछ इतना बुरा लगने लगा है कि अब वह उस पूरी व्यवस्था को ही नष्ट करने पर उतारू हो गई है.
संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक व्यवस्था बदल रही है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इसके साथ कदम मिलाने में संघर्ष कर रही है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार, तकनीक और समुद्री मार्गों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

One thought on “PM Narendra Modi: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- “कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं””