Akhilesh Yadav and Azam khan

Akhilesh Yadav Meet with Azam Khan: अखिलेश-आजम की मुलाकात से सियासी अटकलें, ओवैसी फैक्टर की काट रामपुर से निकलेगी!

रामपुर :   Akhilesh Yadav Meet with Azam Khan  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जाकर आजम खां से जेल में मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. बता दें कि, आजम खां एक साल से जेल में बंद हैं, और सपा मुखिया लंबे समय से आजम से नहीं मिले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि, इसे लेकर आजम खां और उनके समर्थकों में नाराजगी है. वहीं, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं, और अखिलेश यादव मुस्लिम वोटरों को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते.

क्या ओवैसी फैक्टर का दवाब है

वहीं, 18 अक्टूबर को रामपुर के टांडा में असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर मुसलमानों का सिर्फ इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. वहीं, लगभग साल भर से जेल में बंद आजम खान से अखिलेश यादव एक बार भी उनसे मिलने रामपुर नहीं पहुंचे थे. इसको लेकर आजम खान के समर्थकों में अखिलेश के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही थी. ओवैसी की इंट्री ने इसे और तूल दे दिया. ऐसे में अखिलेश को मुस्लिम वोट बैंक में ही सेंध लगती नजर आने लगी.

कांग्रेस भी सतर्क हुई

उधर, कांग्रेस से अगर सपा का गठबंधन होता है तो कांग्रेस भी बिलासपुर की सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने की मंशा बनाए बैठी है. इसको लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी भी अखिलेश-आजम की मुलाकात पर सतर्क नजरें लगाए रही.

आजम खां का गढ़

हालांकि, सियासी पंडितों का मानना है कि अगर टिकट बंटवारे में आजम खां की चली तो यहां की सभी सीटों पर सपा प्रत्याशी ही उतारे जाएंगे. शहर विधानसभा सीट तो सपा का गढ़ रही है.

बीजेपी भी सतर्क

बीजेपी के साथ ही उसके सहयोगी दलों में शामिल अपना दल और रालोद भी आजम से अखिलेश की मुलाकात पर नजरें गड़ाए रही. स्वार-टांडा सीट पर अपना दल के विधायक शफीक अहमद अंसारी का कब्जा है.

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Speaker Om Birla on CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए क्या होती है प्रक्रिया, ओम बिरला ने बता दिया!

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Akhilesh Yadav Meet with Azam Khan: अखिलेश-आजम की मुलाकात से सियासी अटकलें, ओवैसी फैक्टर की काट रामपुर से निकलेगी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *