ITBP DG on India china Faceoff

India-china Face Off: अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन की झड़प, ITBP के डीजी का बड़ा खुलासा

डेस्क:  India-china Face Off भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर टकराव की स्थिति बनी हुई है. यही नहीं, कई दफा आमने-सामने की झड़प हुई. आईटीबीपी के महानिदेशक (Director General) शत्रुजीत कपूर ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि, यह अभी भी चल रहा है. डीजी ने कहा कि, जुलाई से चीनी सैनिकों के साथ हालात आमने सामने के बने हुए हैं.

LAC से कुछ दूरी पर चीनी सेना के टेंट

बता दें कि, राजस्थान के अलवर में आईटीबीपी के जवानों को संबोधित करते हुए कपूर ने कहा कि असफिला बार्डर क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने एलएसी से महज 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर टेंट लगा रखे हैं. India-china Face Off

हमारी कमांडो टीम दे रही जवाब

डीजी ने बताया कि, वहां पर हमारी शौर्य कमांडो टीम हैं, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. यह भी एक नई पहल थी. जैसा कि हम जानते हैं कि आईटीबीपी की शुरुआत एक माउंटेन गुरिल्ला फोर्स के रूप में हुई थी. उसके बाद हम परंपरागत फोर्स के रूप में चीन बॉर्डर को संभाला है. अब गुरिल्ला वॉर की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें हाई ऑल्टिट्यूड फोर्स के रूप में अपनी पहचान बनानी है.’

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, ‘खुद को विश्वगुरु कहने वालों ने चीन को छूट दे रखी है. आईटीबीपी के डीजी ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना के साथ हुई हालिया झड़पों में अपने जवानों के प्रदर्शन की तारीफ की है और यह बिल्कुल सही भी है. हालांकि, इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री की तरफ से चुप्पी साध ली गई है. यह हैरान करने वाली बात है.’

डोकलाम में हुई थी झड़प

हालांकि, इससे पहले डोकलाम में चीनी सैनिकों के साथ झड़प की खबर सामने आई थी. भारतीय सैनिकों ने चीन की पीएलए को मुंहतोड़ जवाब दिया था. इस खबर के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था. यही नहीं, संसद में इस मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ था.

यह भी पढ़ें

PM Narendra Modi: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- “कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं”

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “India-china Face Off: अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन की झड़प, ITBP के डीजी का बड़ा खुलासा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *