Nepal Helicopter Collision

Helicopter Collision in Nepal: नेपाल में हादसा, लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर टकराए, एक भारतीय नागरिक की मौत, देखें VIDEO

एजेंसी : Helicopter Collision in Nepal   नेपाल में दर्दनाक हादसा सामने आया है. मंगलवार को सुबह यहां एवरेस्ट क्षेत्र में दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गये, जिसके चलते एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, एवरेस्ट बेस कैंप के सोलुखुम्बु हेलीपैड पर ये दुर्घटना हुई.

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ, जब ‘फिशटेल एयर’ और ‘डायनेस्टी एयर’ के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए. पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तमांग ने बताया कि मृतक की पहचान वसंत कुमार बालारामरामाडु के रूप में हुई है, जो एक भारतीय नागरिक थे और फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार थे.

एक न्यूजीलैंड का यात्री घयल

इसके अलावा इसी हेलीकॉप्टर में सवार भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल भी इस टक्कर में घायल हो गए. तमांग ने जानकारी देते हुए कहा कि, उन्हें प्रभु हेलीकॉप्टर के जरिए काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया. दोनों पायलटों को भी मामूली चोटें आईं और उन्हें आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया.

दोनों पायलटों को काठमांडू ले जाया गया

हादसे में नेपाली पायलट रवींद्र प्रजापति (फिशटेल एयर) और प्रज्वल केसी (एयर डायनेस्टी) भी घायल हुए हैं. दोनों को आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है. फेरेचे, काठमांडू से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है और माउंट एवरेस्ट बेस कैंप जाने वाले रास्ते में पड़ता है.

पुलिस ने बताया कि वसंत कुमार बलरामरामाडु का शव लुकला के एक अस्पताल में ले जाया गया है. हादसे के समय दोनों हेलिकॉप्टरों में कितने यात्री सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है.

यह भी पढ़ें

US-Iran War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, “ईरान के खिलाफ हमने युद्ध जीता लिया, अब हमसे भीख मांग रहा है”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *