एंटरटेंमेन्ट डेस्क : Film Hanuman Ansh चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम को लेकर विवाद की खबरें सामने आ रही हैं. जानकारी के मुताबिक, फिल्म के दूसरे पार्ट और उसके आगे और सीक्वल बनाने को लेकर मेकर्स ने फिल्म के राइट्स से जुड़े कई मामलों पर निर्देश दिया है. बता दें कि, ‘हनुमान अंश’ फिल्म महज दो करोड़ के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने 452 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी थी. अब इस सफलता के बीच टीम में मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं.
मेकर्स ने स्थिति साफ की
फिल्म के दूसरे पार्ट और इसे ट्रिलॉजी के तौर पर बनाने की योजना पर भी सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी और प्रोड्यूसर नम्रता जी सिंह ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने फिल्म की पब्लिसिटी, मार्केटिंग और राइट्स को लेकर स्थिति साफ की है.
मेकर्स की तरफ से आया बयान
सोमवार को स्वम्भू मीडिया नेटवर्क ने एक बयान जारी किया. इसमें नम्रता और विशाल ने खुद को फिल्म का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म के पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप से जुड़े कामों को संभालने के लिए वही अधिकृत हैं. साथ ही उन्होंने उन लोगों को लेकर भी चेतावनी दी, जो फिल्म का प्रतिनिधि होने का दावा कर रहे हैं या अपने स्तर पर इसके राइट्स से जुड़े फैसले ले रहे हैं.
हर तरह के अधिकार प्रोड्यूसर्स के पास
बयान में ये भी कहा गया कि, फिल्म के थिएट्रिकल, ओटीटी, ब्रॉडकास्ट, म्यूजिक, गेमिंग और लाइसेंसिंग समेत सभी अधिकार संयुक्त रूप से निर्माताओं के पास हैं. इनसे जुड़े किसी भी तरह के फैसले प्रोड्यूसर्स के बीच हुए समझौतों के अनुसार ही लिए जाएंगे.
बता दें कि, फिल्म मेकर्स ने यह भी साफ किया कि कोई भी अकेला प्रोड्यूसर फिल्म को लेकर अपने स्तर पर बिजनेस डील या कोई अन्य समझौता नहीं कर सकता. ऐसा कोई भी फैसला कंपनी और बाकी निर्माताओं की ओर से मान्य नहीं होगा.
हनुमान अंश के राइट्स चारों प्रोड्यूसर्स के पास
हालांकि, बयान में एक डिस्क्लेमर भी दिया गया, जिसमें फिल्म के चारों प्रोड्यूसर्स के नाम बताए गए हैं. इनमें नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नगर शामिल हैं. ये भा साफ किया गया है कि, चारों के पास संयुक्त रूप से सारे राइंट्स होंगे.

One thought on “Film Hanuman Ansh:” हनुमान अंश’ के मेकर्स में विवाद, प्रोड्यूसर्स ने कहा सारे राइट्स हमारे पास, अकेला निर्णय नहीं होगा मान्य”