Om Prakash rajbhar

Om Prakash Rajbhar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- ‘हमसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, ब्रजेश सिंह-धनंजय सिंह उनकी दरबारी करते हैं’

लखनऊ :  Om Prakash Rajbhar  उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार विवादित बयान दिया है. बांदा में एक रैली के दौरान उन्होंने खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताया है. यही नहीं, राजभर ने कहा कि, प्रदेश के बड़े माफिया ब्रजेश सिंह, अभय सिंह उनके यहां दरबारी करते हैं.

हमसे बड़ा गुंडा कोई नहीं है

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा,” सुना है, बांदा में बहुत बड़ा गुंडा रहते हैं, तो जान लीजिए हमसे बड़ा गुंडा कोई नहीं. अगर कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो ओम प्रकाश राजभर उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत रखता है.”

बांदा की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने माफियाओं का नाम लिया, और कहा कि वे सबसे बड़े गुंडे हैं. राजभर ने दावा किया कि, ब्रजेश सिंह, अभय सिंह, धनंजय सिंह उनके यहां दरबारी करते हैं.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

राजभर ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव पहले पीडीए की परिभाषा स्पष्ट करें. P का मतलब पंडित है या पिछड़ा, D का मतलब डिंपल है या दलित और A का मतलब अगड़ा है या अल्पसंख्यक? उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले यह बताना चाहिए कि वह किस पीडीए की बात कर रहा है.

पंचायत चुनाव को लेकर भी दिया बड़ा बयान

पंचायत चुनाव के सवाल पर राजभर ने कहा कि, सरकार चुनाव कराने के लिए तैयार है, लेकिन कुछ बाधाओं का समाधान किया जा रहा है. उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल करने के नियमों का जिक्र करते हुए कहा कि, छह महीने से लगातार गांव में रहने वाले व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में रहेगा. राजभर ने दावा किया कि, इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें

Film Hanuman Ansh:” हनुमान अंश’ के मेकर्स में विवाद, प्रोड्यूसर्स ने कहा सारे राइट्स हमारे पास, अकेला निर्णय नहीं होगा मान्य

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Om Prakash Rajbhar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- ‘हमसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, ब्रजेश सिंह-धनंजय सिंह उनकी दरबारी करते हैं’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *