Donald Trump On Iran attack

US-Iran War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, “ईरान के खिलाफ हमने युद्ध जीता लिया, अब हमसे भीख मांग रहा है”

एजेंसी :   US-Iran War अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर टूट गया. अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के केशम द्विप पर हमला करवा दिया. इस हमले के बाद प्रेसीडेंट ट्रंप ने कहा कि, अमेरिका ने अब युद्ध जीत लिया है. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, ईरान अब उनसे युद्ध खत्म करने की अपील कर रहा है. बता दें कि, ये हमला अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन के बीच हुआ है. सीज ऱायर समझौता भी इस हमले से टूट गया है. वहीं, ईरान भी जवाबी कार्रावाई की तैयारी कर रहा है.

अमेरिका ने युद्ध जीत लिया

अमेरिकी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया है और तेहरान उनसे शांति की भीख मांग रहा है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के केशम द्वीप पर किए अटैक में ईरान को भारी नुकसान हुआ है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने उनसे कहा कि हमारे नेताओं को अब मारना बंद कर दें.

अमेरिकी अटैक को लेकर स्थानीय लोगों ने क्या बताया

स्थानीय लोगों के हवाले से इस हमले की पुष्टि हुई है. ईरान के केशम द्वीप पर पांच धमाके सुनाई दिए. वहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने दो विमानों को उड़ते हुए देखा. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास बंदर लेंगेह के करीब भी कुछ और धमाकों की सूचना मिली है. चश्मदीदों का कहना है कि ये धमाके समुद्र की दिशा से हुए हैं. इससे पहले भी इस इलाके में धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं.

ईरान की जवाबी रणनीति

ईरान की सैन्य रणनीति केवल पारंपरिक मिसाइल हमलों तक सीमित नहीं है. उसके पास बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और मानव रहित हवाई वाहनों यानी ड्रोन की क्षमता है. इन माध्यमों के जरिए वह क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकता है. इसके अलावा ईरान के सपोर्ट वाले सशस्त्र समूह भी संघर्ष को प्रभावित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा को टॉर्चर करती थी श्रद्धा, मौत वाले दिन कपड़े उतरवा कर कराया डांस, शरीर पर पोती थी लिपस्टिक

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “US-Iran War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, “ईरान के खिलाफ हमने युद्ध जीता लिया, अब हमसे भीख मांग रहा है””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *