मुंबई : Amitabh Bachchan Unwell बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की वजह से कौन बनेगा करोड़पति 18 की शूटिंग रोकनी पड़ी है. बता दें कि, अमिताभ बच्चन केबीसी को होस्ट कर रहे हैं. वहीं, स्वास्थ्य ठीक ना होने से अब इस क्विज शो की शूटिंग बीते एक हफ्ते से रोक दी गई है. मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहते हैं, और अपने फैंस को सेहत से जुड़ी जानकारी देते हैं.
अस्थाई ब्रेक
बिग बी की सेहत ठीक न होने की वजह से शो की शूटिंग पर अस्थायी ब्रेक लगाया गया है. हालांकि, मेकर्स या अमिताभ बच्चन की तरफ से उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

नये एपिसोड की शूटिंग पर ब्रेक
एक सोर्स ने बताया कि, अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक न होने के कारण शो की शूटिंग रोक दी गई है और फिलहाल नए एपिसोड्स की शूटिंग पर ब्रेक लगा हुआ है. इस बीच दिवाली स्पेशल वीक के तहत पिछले हफ्तों के कुछ सेलिब्रिटी एपिसोड्स का रिपीट टेलीकास्ट किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, ‘केबीसी’ के लिए जो आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड शूट हुआ था, उसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आए थे. ये स्टार्स अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे.
तबीयत खराब होने की वजह से बदला प्लान
सोर्स ने यह भी बताया कि ‘रामायण’ की स्टार कास्ट वाला यह एपिसोड पहले फिल्म की रिलीज के आसपास टेलीकास्ट करने की योजना थी, लेकिन बिग बी की खराब तबीयत के चलते पूरा प्लान बदलना पड़ा. मेकर्स ने इसे होल्ड पर रखने के बजाय पिछले हफ्ते ही ‘रामायण’ स्पेशल एपिसोड के साथ दिवाली वीक की शुरुआत कर दी.

One thought on “Amitabh Bachchan Unwell: महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत फिर हुई खराब, KBC की शूटिंग पर लगा ब्रेक”